Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल ऑफर होने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात

दिव्यांका त्रिपाठी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन की भूमिका के लिए संपर्क किए जाने से इनकार किया। एक मीडिया से बातचीत करते हुए दिव्यांका ने इन खबरों को अफवाह बताया है। वह कहती हैं कि शो शानदार है, लेकिन वह कुछ नए कॉन्सेप्ट की तलाश में हैं।

Divyanka Tripathi to play daya ben in taarak mehta ka ooltah chashma says this is how rumours are mostly baseless
X

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल ऑफर होने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात

पिछले कुछ दिनो से खबरें थी कि सोनी सब के मशहूर कॉमेडी ड्रामा तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) में दया बेन के रोल के लिए टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को अप्रोच किया गया था। दया बेन का किरदार जनता का पसंदीदा है और इसे दिशा वकानी (Disha Vakani) ने कई सालों तक निभाया है। शो 'ये है मोहब्बतें' और 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के साथ घर घर में पहचाने जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए एक मीडिया से बातचीत की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए दिव्यांका ने कहा है, "इस तरह अफवाहें होती हैं, ज्यादातर निराधार और गैर-तथ्यात्मक। यह एक शानदार शो है जिसकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक हूं। मैं एक नए कॉन्सेप्ट और नई चुनौती की तलाश में हूं।" वहीं शो में दिशा को आखिरी बार दयाबेन के रूप में नजर आए तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वह 2017 से अनिश्चितकालीन मैटरनिटी लीव पर हैं। उनकी वापसी और यहां तक कि शो से बाहर होने की भी कई अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दिव्यांका त्रिपाठी की अगर बात की जाए तो एक्ट्रेस हाल ही में केप टाउन से लौटी हैं, जहां वह एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, सना मकबुल, अभिनव शुक्ला और महेक चहल भी कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देंगे। 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द ही यह शो ऑनएयर होने वाला है। वहीं दिव्यांका को आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) में देखा गया था।

और पढ़ें
Next Story