Video: स्वामी ओम ने खुलेआम बदले कपड़े, लोगों ने भिखारी समझ दी गालियां
इस वीडियो को करीब 8 लाख बार देखा जा चुका है।

X
नई दिल्ली. बिग बॉस 10 में लोगों के बीच चर्चा का विषय बने स्वामी ओम अब एक बार चर्चा में है। लेकिन इस बार वजह कुछ और है। दरअसल, इन दिनों स्वामी ओम का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कपड़े बदलते हुए नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर के खिलाफ एफआइआर
दरअसल, स्वामी ओम दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ही कपड़े बदल रहे हैं। लेकिन बात सिर्फ यहीं नहीं रूकी लोगों ने इनके कपड़े बदलते हुए एक वीडियो बना लिया जो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में स्वामी ओम की तुलना किसी भिखारी से की गई है। उनके आसपास खड़े लोग इसका वीडियो बनाते दिख रहे हैं। ये वीडियो बिग बॉस फिनाले से पहले का बताया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को सलमान खान के फैन्स क्लब के यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया गया। जिसे करीब 8 लाख बार देखा जा चुका है। इसके अलावा इसे अलग-अलग अकाउंट से शेयर भी किया जा रहा है।
26 जनवरी को ये वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। जिसे दिल्ली स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में स्वामी ओम रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म पर ही कपड़े बदलते दिखाई दे रहे हैं। स्टेशन पर खड़े लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story