पापा शाहरुख के बड्डे पर ट्रोल हुई सुहाना की ड्रेस, कीमत जान लोगों के उड़े होश
इस बार सुहाना अपनी एक मंहगी ड्रेस को लेकर खबरों में आई हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेश सुर्खियों में रहने लगी हैं। इस बार सुहाना अपनी एक मंहगी ड्रेस को लेकर खबरों में आई हैं।
सुहाना यूं तो इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार डॉटर्स में से एक हैं। 17 साल की हो चुकीं सुहाना खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर रखती हैं, लेकिन वह अपने स्टाइलिश अंदाज की वजह से अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं।
सुहाना अपने ब्रांडेड और महंगे कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में आ जाती हैं। बता दें, मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद सुहाना फिलहाल लंदन में आगे की पढ़ाई कर रही हैं।
ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद पिता शाहरुख की तरह वे भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाएंगी।
गुरुवार को शाहरुख खान अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। बर्थडे के एक दिन पहले सुहाना अपनी मां गौरी खान और फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ अलीबाग फार्महाउस रवाना हुईं। इस दौरान गेट वे ऑफ इंडिया में सुहाना मीडिया के कैमरों में कैद हुईं।
सुहाना ने Givenchy ब्रांड की शॉर्ट स्लीव टी-शर्ट पहन रखी थी। देखने में बिल्कुल सिंपल नजर आने वाली इस व्हाइट टी-शर्ट की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, सुहाना का यह टी-शर्ट 10-20 हजार नहीं बल्कि पूरे 50,219 रु. का है।
इसमें कोई शक नहीं है कि सुहाना पर यह ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। पार्टी की इनसाइड तस्वीरों में सुहाना वही टॉप पहनी दिख रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App