Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सोनम कपूर का पर्सनल वीडियो हुआ लीक, ब्वॉयफ्रेंड से कर रहीं थी ऐसी बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनम कपूर का पर्सनल वीडियो हुआ लीक, ब्वॉयफ्रेंड से कर रहीं थी ऐसी बातें
X

बॉलीवुड एकट्रेस सोनम कपूर का एक पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। खबरे हैं कि सोनम इसी साल जून में राजस्थान में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ करेंगी। अब सोनम की निजी बातें भी सामने आने लगी हैं।

वीडियो हुआ लीक-

हाल ही में सोनम कपूर का एक पर्सनल वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। पिंकविला के इंस्टाग्राम के पेज पर मौंजूद इस वीडियों काल में सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड से फनी फेस बनाने को कह रही है। इसके बाद आनंद मुस्कुराने लगते है। सोनम और आनंद की यह वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

लंबे समय से कर रहे हैं डेट-

आपको बता दें कि आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन है और लंबे समय से सोनम कपूर को डेट कर रहे हैं। शादी को लेकर इन दोनों के परिवारों की कई मुलाकातें हो चुकी हैं।
दोनों अपनी शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। शादी पूरी तरह से पंजाबी तड़के के साथ होगी। इस कपल का प्लान दिल्ली या फिर जोधपुर में शादी करने का है।
आपको बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और राधिका आप्टे भी नजर आएंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story