तो क्या बॉडीगार्ड शेरा सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं, सलीन खान ने खोला राज
सलमान खान बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं, वह जहां भी जाते हैं, फैंस जमा हो जाते हैं, ऐसे में उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत रहती है। कई सालों से शेरा नाम का शख्स उनका पर्सनल बॉडीगार्ड है।

सलमान खान बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं, वह जहां भी जाते हैं, फैंस जमा हो जाते हैं, ऐसे में उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत रहती है। कई सालों से शेरा नाम का शख्स उनका पर्सनल बॉडीगार्ड है।
हर जगह शेरा को सलमान के साथ देखा जाता है। जब-तब सलमान, शेरा को अपने करीब लोगों की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी भी देते हैं। जब माधुरी दीक्षित इंडिया आई थीं तो शेरा को उनकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सलमान ने सौंपी थी।
इसके बाद कई विदेशी सेलिब्रिटी को भी शेरा ने गार्ड किया है। हाल ही में बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन इंडिया आए थे तो उनको भी शेरा ने ही सिक्योरिटी दी, हर पल टायसन के साथ वह रहे।
लेकिन बार-बार शेरा के इस तरह दूसरे सेलिब्रिटीज को सिक्योरिटी देने से सलमान के वालिद सलीम खान कुछ खफा हैं। सूत्रों के अनुसार वह सलमान की सिक्योरिटी को लेकर टेंशन में रहते हैं।
सलीम खान को लगता है कि शेरा के साथ ही सलमान सेफ हैं। सलीम साहब, सलमान अब बच्चे नहीं हैं। वह खुद का ख्याल रख सकते हैं, इतनी टेंशन मत लीजिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App