5 मिनट के डांस के लिए इतना पैसा वसूल करती हैं प्रियंका चोपड़ा, रकम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
प्रियंका चोपड़ा दो साल बाद बॉलीवुड के गानों पर जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगी। इस डांस परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने मोटी रकम की मांग की हैं।

बॉलीवुड का मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अक्सर बड़े इंवेट में जलवे बिखेरते हुए देखा जाता हैं। प्रियंका चोपड़ा 2 साल बाद किसी अवॉर्ड समारोह में डांस परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।
मांगी इतनी रकम-
दरअसल एक अवॉर्ड शो के आयोजक चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा उनके यहां परफॉर्म करें। अब प्रियंका चोपड़ा ने इस डांस परफॉर्मेंस के लिए जो रकम आयोजकों से मांगी हैं उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 5 मिनट की डांस परफॉर्मेंस के लिए 4 से 5 करोड़ रूपए की मांग की।
आयोजक देने को हो गए तैयार-
मजे की बात तो यह है कि जी सिने अवार्ड्स के आयोजकों ने प्रियंका की यह मांग स्वीकार कर ली हैं और 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ रूपए देनें को तैयार हो गए हैं।
यह भी पढ़ेंः पैडमैन ट्रेलर: सैनिटरी पैड पर अक्षय ने उठाई आवाज, झंकझोर कर रख देगा ये वीडियो
आयोजकों ने नहीं किया मोलभाव-
एक अंदरुनी सूत्र ने बताया कि प्रियंका का एक्ट पांच मिनट का होगा। वो बहुत ज्यादा डिमांड में हैं इसी वजह से निर्माताओं ने उनकी टीम के साथ पैसों को लेकर मोलभाव नहीं किया, बावजूद इसके कि उनके एक मिनट की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस अवार्ड शो के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होंगी, क्योंकि उन्होने 2 साल पहले गिल्ड अवॉर्ड में अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App