18 साल की दुल्हन का 9 साल का पति, जल्द बैन हो ये टीवी शो
इस शो को लेकर शुरुआत से ही विवाद हो रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Aug 2017 4:07 PM GMT
इंडियन टेलीविजन यानि छोटा परदा अब काफी बड़ा हो गया है। सभी चैनल्स पर सीरियल्स की भरमार है। इस समय अलहदा मुद्दों और विषय पर बने शोज लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं लेकिन एक शो है जिसका लोग बायकाट कर रहे हैं।
'बाल विवाह' जैसे मुद्दे जैसा सोनी चैनल का पहरेदार पिया की शो लोगों को खास रास नहीं आ रहा है। हाल ही में शुरू हुए इस शो के कंटेट को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
एक 18 साल की लड़की और 9 साल के बच्चे के बीच हुई शादी लोगों को खटक रही हैं। कैसे एक बच्चा इतनी बड़ी लड़की से शादी करने को तैयार हो जाता है और लड़की भी मान जाती है।

इस शो को लेकर शुरुआत से ही विवाद हो रहा है। एक्टर करण वाही समेत टीवी के कई स्टार इस शो के कंटेंट पर सवाल उठा चुके हैं। अब लोगों ने इस शो को बंद किए जाने के लिए ऑनलाइन अपील की जा रही है।
दरअसल इस शो पर बैन लगाने को लेकर एक ऑनलाइन याचिका दर्ज की जा रही है और अभी तक इस याचिका पर 35 हजार से ज्यादा लोगों ने साइन कर दिया है।
सोनी टेलीविजन के इस शो के कंटेंट को लेकर लोग हैरान है। लोगों को टीवी शोज वैसे ही ऊबा रहे हैं ऐसे में ये ऐसे सोज और पकाते हैं।

सीरियल की कहानी एक 18 साल की लड़की और 9 साल के बच्चे के इर्दगिर्द घूमती है। जिसकी किन्हीं परिस्थितियों में शादी हो जाती है। शो में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर और चाइल्ड एक्टर अफान खान शो में लीड रोल में हैं।
इस शो में बच्चे और लड़की के बीच पनपते प्यार को दिखाए जाने पर इस याचिका में विरोध किया गया है और इस शो को जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की जा रही हैं। लोग इस शो का बायकाट कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story