Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोंस ने दिया कौन सा सरप्राइज

प्रियंका चोपड़ा के अमेरिका वापस लौटते ही उनके सिंगर पति ''निक जोंस'' ने उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट दिया। जिसे देखकर प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जानिए निक ने प्रियंका को क्या गिफ्ट दिया

प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोंस ने दिया कौन सा सरप्राइज
X
प्रियंका चोपड़ा के पाँव खुशी से जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं और उसकी वजह है उनके पति निक जोंस द्वारा दी गयी लग्जरी कार 'मर्सडीज मेबैक'। प्रियंका चोपड़ा अपनी हिंदी फिल्म 'दी स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर और आकाश अंबानी की शादी के बाद अपने दूसरे घर अमेरिका पहुंच गयी हैं और उनके घर लौटते ही उनके सिंगर पति निक जोंस ने उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट दिया। निक ने प्रियंका को लग्जरी कार 'मर्सडीज मेबैक' गिफ्ट दी जिसे देख कर प्रियंका बेहद खुश हो गयी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी को अपने फैन्स के साथ बांटा और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में साथ हैं और उनके पीछे वह गाड़ी दिखाई दी रही है जो निक ने प्रियंका को गिफ्ट दी है । प्रियंका के हाथ में उनका पप्पी 'डायना' और शैम्पेन की बोतल और गिलास हैं।
प्रियंका ने लिखा 'जब आपका पति नंबर वन बनता है तो पत्नी को कार मिलती है' आई लव यू निक पेश करती हूँ परिवार के नए सदस्य 'एक्स्ट्रा चोपड़ा जोंस' बेस्ट हस्बैंड एवर । प्रियंका के इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स दवरा इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स अपने रिएक्शन भी पोस्ट कर रहे है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story