Virat Kohli-Anushka Sharma Visited Premanand Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आस्था को लेकर चर्चा में हैं। दोनों हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि स्टार कपल पिछले एक साल के भीतर चौथी बार मथुरा के वृंदावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज पहुंचा, जहां उन्होंने परम पूज्य संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। बार-बार कान्हा की नगरी आना और महाराज जी के चरणों में बैठना यह दर्शाता हैं कि विराट और अनुष्का अब पूरी तरह भक्ति के मार्ग पर अग्रसर हैं।
सुबह-सुबह आश्रम पहुंचे
विराट और अनुष्का मंगलवार सुबह करीब 6 बजे प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे। यहां दोनों ने करीब एक घंटे तक सत्संग सुना। इस दौरान कपल हाथ जोड़कर भक्तिभाव में बैठे नजर आए और प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना। सत्संग के बाद उन्होंने महाराज जी से आशीर्वाद लिया।
आश्रम में बिताए समय के दौरान विराट और अनुष्का पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल में डूबे दिखाई दिए। दर्शन के बाद दोनों ने कुछ समय आश्रम की शांति में बिताया और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़े - ‘The Godfather’ अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन; अनुपम खेर और अनुराग कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
सत्संग में क्या बोले प्रेमानंद महाराज
सत्संग के दौरान प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और पूर्ण शरणागति के अंतर को समझाया। उन्होंने कहा कि दीक्षा, पूर्ण शरणागति की पहली सीढ़ी है। जब व्यक्ति पूरी तरह प्रभु पर भरोसा करता है, तभी ईश्वर स्वयं उसके जीवन का मार्गदर्शन करते हैं।
एक साल में चार बार पहुंचे वृदावंद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले एक साल में चार बार वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए।
पहली बार (जनवरी): साल की शुरुआत में ही दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।
दूसरी बार (मई): आईपीएल और अन्य व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर वे फिर से वृंदावन की कुंज गलियों में नजर आए।
तीसरी बार (दिसंबर): साल के अंत में अपनी शांति और ऊर्जा के लिए उन्होंने फिर से महाराज जी की शरण ली।
चौथी बार (फरवरी): अब एक बार फिर वे महाराज जी के दरबार में नतमस्तक हुए हैं।
यह भी पढ़े - विराट-अनुष्का की शादी का रूल फॉलो करेंगे रश्मिका और विजय; गेस्ट के लिए होगी नो-फोन पॉलिसी
एयरपोर्ट पर भी दिखा सादगी भरा अंदाज
इससे पहले विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों बेहद सिंपल और डिसेंट लुक में नजर आए। अनुष्का के गले में तुलसी माला ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।
लंदन में रहते हैं विराट-अनुष्का
फिलहाल विराट और अनुष्का लंदन में रह रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने लंदन वाले घर में पूजा भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। काम और निजी कारणों से दोनों अक्सर भारत आते-जाते रहते हैं।
यह भी पढ़े - चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; एक्ट्रेस बोली - मामला पहले ही सुलझ चुका है
आश्रम के बाहर लगी भीड़
वापसी के समय आश्रम के बाहर विराट की मौजूदगी की खबर फैलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने करीब 15 मिनट में नियंत्रित किया, तब जाकर गाड़ी आगे बढ़ सकी।











