Logo
विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी में लागू होगी नो-फोन पॉलिसी, 26 फरवरी को उदयपुर में कपल लेगा सात फेरे। 4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रेंड रिसेप्शन।

Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाला यह भव्य समारोह पूरी तरह निजी रहेगा और इसमें परिवार के लोग और कपल के खास दोस्त ही शामिल होंगे। ऐसे में प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए कपल ने नो-फोन पॉलिसी लागू की है।

शादी में होगी नो-फोन पॉलिसी 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विजय और रश्मिका की शादी बेहद निजी तरीके से होगी। रस्मों की शुरुआत 24 फरवरी से होगी और 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। इसमें बहुत ही सीमित मेहमान शामिल होंगे और मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना रहेगा। यहां तक कि शादी को कवर करने वाली टीम ने भी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए एनडीए (Non-disclosure agreement) साइन किया हैं।

सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड वायरल

सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की कथित शादी का कार्ड वायरल हो रहा हैं, जिसके मुताबिक 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। जिसके बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा, इसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। 

Vijay Rashmika Wedding Card
Vijay Rashmika Wedding Card

आपको बता दें कि विजय और रश्मिका ने अपने खास दोस्तों को हाथ से लिखे नोट भेजकर आशीर्वाद मांगने के साथ ही गिफ्ट न लाने का अनुरोध किया।

मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए

हाल ही में विजय और रश्मिका को मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग आते देखा गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों एक ही कार में रवाना हुए। जिसके बाद शादी की अटकलें और तेज हो गई हैं। 

Vijay Rashmika
Vijay Rashmika

गौरतलब है कि विजय की टीम पहले ही संकेत दे चुकी थी कि शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। हांलाकि शादी को लेकर विजय और रश्मिका ने अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं की हैं। 

विजय रश्मिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं हिट

विजय और रश्मिका की जोड़ी फिल्मों में बेहद पसंद की जाती है। दोनों की नजदीकियां फिल्म Geetha Govindam और Dear Comrade के दौरान बढ़ी, और तभी से उनके रिश्ते की चर्चाए शुरू हो गई थी।

5379487