ऑस्कर विजेता अभिनेता Robert Duvall का 95 वर्ष की उम्र में निधन। 'द गॉडफादर' और 'अपोकैलिप्स नाउ' जैसी फिल्मों से उन्हें मिली विश्वभर में पहचान। बॉलीवुड ने एक्टर के निधन पर जताया दुख।

Robert Duvall: ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 15 फरवरी को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी लुसियाना ने यह जानकारी साझा की। हॉलीवुड और फिल्म जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है। अभिनेता अनुपम खेर और अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर रॉबर्ट डुवैल को भावुक श्रद्धांजलि दी।

पत्नी ने की निधन की घोषणा

रॉबर्ट डुवैल की पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर बताया कि रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

लुसियाना ने कहा, "दुनिया के लिए वह एक अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता और निर्देशक थे, लेकिन मेरे लिए वह सब कुछ थे।" उन्होंने रॉबर्ट के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वो हर किरदार को पूरी निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के साथ निभाते थे।

यह भी पढ़े - 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज: तीन महिलाओं के धर्म परिवर्तन की काली कहानी कर देगी रौंगटे खड़े

‘द गॉडफादर’ से मिली पहचान

1972 में रिलीज हुई "द गॉडफादर" (The Godfather) ने रॉबर्ट को हॉलीवुड में पहचान दिलाई। निर्देशक फ्रांसिस कोपोला ने उन्हें टॉम हेगन की भूमिका दी, जिसमें अल पचीनो और मार्लन ब्रैंडो भी थे। डुवैल ने इस किरदार को इतनी गहराई के साथ निभाया कि वो सिनेमा की दुनिया के ‘गॉडफादर’ बन गए।

यह भी पढ़े - ‘The Godfather’ अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन; अनुपम खेर और अनुराग कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

कैसे हुई अभिनय की शुरुआत

रॉबर्ट डुवैल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1962 में "टू किल ए मॉकिंगबर्ड" (To Kill a Mockingbird) फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने बू रैडली का किरदार निभाया। उनके अभिनय को सात बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 1983 में फिल्म "टेंडर मर्सीज" (Tender Mercies) के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। इसके अलावा उन्होंने चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीते, जिनमें 1989 की मिनीसीरीज "लोनसम डव" (Lonesome Dove) शामिल है।

यह भी पढ़े - सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती: सलमान खान भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल पहुंचे; 90 साल के हैं एक्टर के पिता

अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि रॉबर्ट डुवैल ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए जोर-शोर की जरूरत नहीं पड़ती थी। वे शांत, सटीक और बहुत ईमानदार थे। अनुपम ने कहा कि उनका काम हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और लिखा, "ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"

यह भी पढ़े - जेल से रिहा होने पर राजपाल यादव के भाई ने किया रिएक्ट; एक्टर जल्द करेंगे बड़ा अनाउंसमेंट

अनुराग कश्यप ने शेयर की डुवैल की तस्वीर 

फिल्ममेकर अनुराग कश्यर ने भी रॉबर्ट डुवैल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉबर्ट डुवैल की तस्वीर शेयर की और उसके साथ रेड ब्रोकन हार्ट वाला इमोजी शेयर किया।

यह भी पढ़े - विराट-अनुष्का की शादी का रूल फॉलो करेंगे रश्मिका और विजय; गेस्ट के लिए होगी नो-फोन पॉलिसी