Logo
Salim Khan Hospitalised: दिग्गज लेखक सलीम खान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे सलमान खान उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

Salim Khan Hospitalised: हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टोरी राइटर सलीम खान (Salim Khan) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनके बेटे व एक्टर सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे। एक्टर को भारी सिक्योरिटी के बीच लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। 

फिलहाल सलीम खान की तबीयत को लेकर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से भी अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। सलीम खान ने हाल ही में अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

Salman Khan Family
सलमान खान की फैमिली फोटो

अस्पताल पहुंचे सलमान खान

सलमान खान मंगलवार को लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए। वह काले टी-शर्ट और कैप में दिखे और उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत किए बिना वह सीधे अस्पताल के भीतर चले गए। उनके पिता की तबीयत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने चिंता जताई और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

90 वर्षीय सलीम खान को किस कारण से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उनके चाहने वाले सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे हैं।

सलीम-जावेद की ऐतिहासिक जोड़ी

सलीम खान ने लेखक के रूप में उस दौर में पहचान बनाई जब उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी बनाई। दोनों ने 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी।

salim khan javed akhtar
तस्वीर में: सलीम खान और जावेद अख्तर

उनकी लिखी फिल्म 'शोले' आज भी भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इसके अलावा 'दीवार', 'जंजीर' और 'डॉन' जैसी फिल्मों ने ‘एंग्री यंग मैन’ दौर को मजबूत किया और पटकथा लेखकों को भी इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई।

हाल ही में मनाया था 90वां जन्मदिन

पिछले साल नवंबर में सलीम खान ने अपना 90वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। उनकी पत्नी हेलेन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए उनके साथ बिताए वर्षों के लिए आभार जताया था।
 

5379487