haribhoomi hindi news
Randeep Hooda: अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के एक महीने पूरे होने पर उसका नाम रिवील किया। इस नाम का अर्थ बेहद खास और भावुक है। जानिए क्या रखा...

Randeep Hooda Baby name: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के खास पल को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में कपल न्यूली पैरेंट्स बने हैं। अब कपल ने अपनी नवजात बेटी के एक महीने पूरे होने के मौके पर उसका नाम फैंस के साथ साझा किया है। नाम बेहद यूनिक है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

बेटी का नाम किया रिवील
रणदीप और लिन ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका’ (Nyomica) रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसके ऑडियो में उन्हें बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा बार-बार पुकारते सुना गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हमारी दुनिया का एक नया केंद्र। न्योमिका हुडा - 'ईश्वर की दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम'।"

फैंस उनके पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

पारंपरिक तरीके से हुई थी शादी
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों से हुई थी। इस शादी में लिन की संस्कृति की झलक साफ देखने को मिली थी। रणदीप ने भी पूरे सम्मान के साथ इस पारंपरिक विवाह को अपनाया था।

दोनों की मुलाकात मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप के जरिए हुई थी और 2022 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

फिल्मों में जल्द नजर आएंगे रणदीप
वर्कफ्रंट की बात करें तो रंदीप हुड्डा जल्द ही फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं।

7