Aamir Khan Divorce: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) से अलग होने के बाद वह मानसिक रूप से पूरी तरह बिखर गए थे।
अकेलापन पड़ा भारी
जब रीना दत्ता बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई, तो आमिर खान एकदम अकेले पड़ गए थे। खाली घर और अचानक आए इस बदलाव ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि यह अकेलापन उनके लिए बेहद मुश्किल था और वह खुद को संभाल नहीं पा रहे थे।
नहीं संभाल पाए खुद को

आमिर ने खुलासा किया कि उस समय वह अपने जज्बातों को काबू में नहीं रख पाए। वह पहले ऐसे इंसान थे जो मुश्किल हालात में भी मजबूत रहते थे, लेकिन इस बार दर्द इतना गहरा था कि वह अंदर से पूरी तरह टूट गए और भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ गए।
शराब का लिया सहारा
आमिर ने बताया कि उन्होंने पहले कभी शराब नहीं पी थी, लेकिन इस दर्द से बाहर निकलने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया। जिस दिन रीना घर छोड़कर गई, उसी दिन से उन्होंने पीना शुरू किया और यह धीरे-धीरे आदत बन गई।
डेढ़ साल तक चला सिलसिला
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल तक उनका यही रूटीन बन गया था। वह लगभग हर रात एक पूरी बोतल शराब पी जाते थे। उनके मुताबिक, एक ऐसे व्यक्ति के लिए जो पहले कभी शराब नहीं पीता था, यह बदलाव काफी चौंकाने वाला और खतरनाक था।
हालांकि, समय के साथ आमिर ने खुद को संभाला और इस आदत से बाहर निकलने की कोशिश की। उन्होंने अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाया और अपने काम पर ध्यान देना शुरू किया।
पर्सनल लाइफ

आमिर खान और रीना दत्ता की शादी 1986 में हुई थी और 2002 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं जुनैद (Junaid Khan) और आइरा (Ira Khan)। बाद में आमिर ने किरण (Kiran Rao) राव से शादी की, जिनसे 2021 में अलग हो गए।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। इन दिनों वह अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें नए कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़े - HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने उठाया सख्त कदम!










