Anant Ambani Birthday: देश के मशहूर उद्योगपति अनंत अंबानी आज (10 अप्रैल 2026) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत के जन्मदिन का जश्न इस बार काफी ग्रैंड अंदाज में मनाया जा रहा है। गुजरात के जामनगर में पिछले कुछ दिनों से जन्मदिन की शानदार तैयारियां चल रही थीं, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर अनंत को बॉलीवुड सेलेब्स की ढेर सारी बर्थडे विशेज भी मिली हैं।
सलमान खान-अनंत अंबानी का खास बॉन्ड
सुपरस्टार सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए अनंत के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो... "ये आदमी देश को भी उठाएगा... खूब जियो में मेरे छोटे भाई अनंत... दिल और दिमाग का अंबानी अनंत अंबानी, प्योर सोल।"
शाहरुख खान ने दी खास विशेज
वहीं, शाहरुख खान ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अनंत के लिए लिखा- "अनंत अंबानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... आप इसी तरह अच्छे कार्य करते रहें और सकारात्मकता और सच्चाई को कायम रखें। अच्छा काम करते रहिए और अपने काम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते रहिए। ईश्वर आपको सदा स्वस्थ और खुश रखे।"
Here’s wishing Anant Ambani a very happy birthday... May you continue to do all the good u do….and uphold all that is positive and right. Keep up the good work and keep bringing smiles to people thru your work. God Bless you with the best of health and happiness always.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 9, 2026
संजय दत्त ने भी अनंत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बेहद प्यारा और नेकदिल इंसान बताया। उन्होंने भगवान महादेव से अनंत के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की प्रार्थना की।
Anant my brother, you are the kindest and the sweetest brother anyone can have. I pray to Mahadev that you stay in the best of health and be successful in all your ventures. Stay happy always and be the same loving brother you are to me.
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 9, 2026
Happy birthday, God bless you!
Har Har… pic.twitter.com/3dtYYQrC9h
इसी कड़ी में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी ट्वीट कर अनंत की तारीफ की और उनके प्रेरणादायक सफर को सराहा।
Happy Birthday Anant bhai !!
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) April 9, 2026
Your journey and spirit are truly inspiring.
Wishing you continued success, good health and happiness always.









