Dacoit X Review: डकैत: ए लव स्टोरी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है।
फिल्म को लेकर दर्शकों का कहना है कि इसमें एक्शन और इमोशंस का अच्छा कॉम्बिनेशन है। हालांकि, कई लोगों को इसकी कहानी थोड़ी कमजोर और पुरानी लगी।
पहले हाफ की तारीफ
#Dacoit Final Report:
— The Review Reel (@TheReviewReel) April 10, 2026
Strong first half with solid story buildup and a tight screenplay that keeps things engaging. The second half holds up well with good momentum, though the climax feels a bit predictable. @AdiviSesh and @mrunal0801 stand out with great screen presence.…
कई यूजर्स ने फिल्म के पहले हाफ को मजबूत बताया है। उनका कहना है कि स्क्रीनप्ले और कहानी की शुरुआत काफी दिलचस्प है, जो दर्शकों को बांधे रखती है।
दूसरे हाफ पर मिली-जुली राय
#Dacoit : 2nd half review: It slips a bit but still the performances and emotional depth holds the movie strong. climax ends with emotional. May not be best from Adivi Sesh but good enough. Hari (hero character’name) is Romeo who doesn’t let his Juliet down. Overall Verdict: 3/5
— sai raghavendra (@sairaghavendra4) April 10, 2026
फिल्म का दूसरा हाफ कुछ लोगों को कमजोर लगा, लेकिन कई दर्शकों ने इसके ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की तारीफ की। खासकर आखिरी 15 मिनट को काफी दमदार बताया जा रहा है।
मृणाल ठाकुर ने जीता दिल
Mrunal thakar tried her level best to make this a hit, sesh anna as usual tried his level best to lower the movie with his act. Second half screenplay baagunte super hit iyedhi. Decent hit ithadi mostly.. liked mrunal a-lot…
— Tony (@tonygaaaadu) April 10, 2026
3/5#Dacoit
मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि उन्होंने फिल्म में अदिवि शेष से बेहतर एक्टिंग की है।
अदिवि शेष का एक्शन
Beautiful Love and action movie ❤️🔥
— ಕಿಂಗ್ ಸ್ಟೀವ್🏌️ (@Its_Steve07) April 10, 2026
Adivi sesh & mrunal pair bale undi
1st Half Good and interval vere level 🥵
Kanepettaro remix aithe theatre motham gola & jonita Gandhi's special song rampuuu🌝
At Last Climax tho blockbuster kottesadu🔥🔥#Dacoitpic.twitter.com/CJGEOgZ3r8
अदिवि शेष के एक्शन सीन दर्शकों को पसंद आए हैं। खासकर उनके स्टंट और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। फिल्म में मृणाल और अदिवि की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। कई दर्शकों ने इसे फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है।
विलेन बने अनुराग कश्यप
#Dacoit from TODAY 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/xW2MCHY8kp
— . (@OTTFacts) April 10, 2026
अनुराग कश्यप फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए हैं। उनके किरदार को भी दर्शकों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले और कुछ ट्विस्ट को पॉजिटिव बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को बैकग्राउंड म्यूजिक उतना प्रभावी नहीं लगा।
कैसी है फिल्म?
कुल मिलाकर ‘डकैत’ को सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। कुछ इसे ‘वन टाइम वॉच’ बता रहे हैं, तो कुछ ने इसे अनइंट्रेस्टिंग भी कहा है।
यह भी पढ़े - HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने उठाया सख्त कदम!










