Jana Nayagan Movie Leak: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एचडी प्रिंट पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गया है।
‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब लीक की खबर ने सबको निराश कर दिया है।
पहले भी लीक हो चुके थे सीन
(Jana Nayagan Leak)
यह पहली बार नहीं है जब फिल्म का कंटेंट लीक हुआ हो। इससे पहले फिल्म के इंट्रो सीन, टाइटल और क्लाइमैक्स के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। लेकिन इस बार पूरी फिल्म का एचडी प्रिंट सामने आना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पाइरेटेड साइट्स पर पहुंची फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। ऐसे में मेकर्स को भारी नुकसान का डर है। हालांकि, पहले लीक हुए क्लिप्स को हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब मामला और गंभीर हो गया है।
फैंस का गुस्सा फूटा
फिल्म लीक होने की खबर सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने लीक कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ फैन पेज ने चेतावनी दी है कि फिल्म के लीक्ड क्लिप्स या प्रिंट शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
साइबर शिकायत दर्ज
A cyber crime complaint has been filed against all accounts sharing leaked #Jananayagan clips. Authorities are actively tracing every ID involved and strict legal action will follow.
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) April 9, 2026
एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि इस मामले में साइबर क्राइम की शिकायत भी दर्ज की गई है। लीक कंटेंट शेयर करने वाले अकाउंट्स को ट्रैक किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
स्टार कास्ट और डायरेक्टर
(Jana Nayagan Cast)
फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और मामिता बैजू जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
विजय की आखिरी फिल्म है
‘जन नायकन’ को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज था, लेकिन फिल्म लीक होने के कारण फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं।
यह भी पढ़े - 'कॉकटेल 2' का पहला गाना रिलीज होते ही हुआ ट्रोल! लोगों ने बताया 'क्रिंज'









