haribhoomi hindi news
Best Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो OTT पर मौजूद ये हॉलीवुड फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं, जो डर और थ्रिल का जबरदस्त अनुभव देती हैं।

Best Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो अब आपको सिनेमाघरों या देर रात टीवी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस वक्त कई बेहतरीन हॉलीवुड हॉरर फिल्में मौजूद हैं, जो आपको सिहरने पर मजबूर कर देंगी।

आजकल हॉरर फिल्मों का अंदाज भी काफी बदल गया है। अब सिर्फ अचानक डराने वाले सीन ही नहीं, बल्कि कहानी में गहराई, इमोशन्स और मानसिक तनाव भी देखने को मिलता है। यही वजह है कि ये फिल्में दर्शकों पर ज्यादा असर छोड़ती हैं। तो जानिए सबसे बेहतरीन हॉलीवुड हॉरर फिल्में जो आप घर बैठे देख सकेंगे।

1. हेरेडिटरी (2018)

Hereditary movie
Hereditary movie

यह फिल्म एक परिवार की कहानी है, जो दादी की मौत के बाद बिखरने लगता है। धीरे-धीरे सामने आते राज और एक खौफनाक विरासत कहानी को और डरावना बना देते हैं। इसकी खास बात है इसका धीमा लेकिन बेहद असरदार डर, जो लंबे समय तक दिमाग में रहता है।
कहां देखें: Amazon Prime Video

2. द कॉन्ज्यूरिंग (2013)

The Conjuring
The Conjuring

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो एक भूतिया घर में रहने लगता है। मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लॉरेन वॉरेन उनकी मदद करते हैं। यह फिल्म हॉरर और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण है।
कहां देखें: Netflix और Amazon Prime Video

3. ऐनाबेल: क्रिएशन (2017)

Annabelle movie
Annabelle movie

यह फिल्म ‘एनाबेल’ डॉल की डरावनी कहानी की शुरुआत दिखाती है। एक गुड़िया बनाने वाले दंपति अपने घर में कुछ अनाथ लड़कियों को रखते हैं, लेकिन जल्द ही एक दानवी ताकत सबको निशाना बनाने लगती है।
कहां देखें: Amazon Prime Video

4. द नन

The Nun
The Nun

रोमानिया के एक पुराने चर्च में घटित यह कहानी एक रहस्यमयी और डरावनी ताकत के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का माहौल और बैकग्राउंड आपको लगातार डर का एहसास कराता है।
कहां देखें: Amazon Prime Video और JioHotstar

5. The Ritual

The Ritual
The Ritual

चार दोस्तों की जंगल यात्रा कब एक डरावने अनुभव में बदल जाती है, यह फिल्म उसी का रोमांचक चित्रण है। इसमें लोककथाओं और मानसिक डर का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
कहां देखें: Netflix और Amazon Prime Video
 

7