Red Ants Remedies: घर में अचानक लाल चींटियों की लाइन दिख जाए तो समझिए टेंशन बढ़ने वाली है। ये छोटी-छोटी चींटियां तेजी से फैलती हैं और किचन से लेकर ड्रॉइंग रूम तक हर जगह पहुंच जाती हैं। खासकर गर्मी और नमी के मौसम में इनका आतंक ज्यादा देखने को मिलता है, जिससे घर की साफ-सफाई भी बिगड़ जाती है।
कई लोग तुरंत केमिकल स्प्रे का सहारा लेते हैं, लेकिन ये तरीका हमेशा सुरक्षित नहीं होता। बच्चों और पालतू जानवरों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में घरेलू उपाय सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आते हैं। आइए जानते हैं, कैसे आसान तरीकों से आप लाल चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं।
लाल चींटियों से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय
नींबू और सिरका स्प्रे करें
एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं, फिर उसमें नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को उन जगहों पर छिड़कें जहां चींटियां ज्यादा नजर आती हैं। इसकी तेज गंध उनके रास्ते को खत्म कर देती है और वे वापस नहीं आतीं।
नमक से बनाएं सुरक्षा घेरा
घर के दरवाजों, खिड़कियों और कोनों में नमक की पतली लाइन बना दें। नमक चींटियों के लिए बाधा का काम करता है और उन्हें अंदर आने से रोकता है। यह तरीका खासतौर पर एंट्री पॉइंट्स पर बहुत असरदार होता है।
बागवानी से जुड़ी ज़रूरी टिप्स: बार-बार पौधों में लग जाते हैं कीड़े? टेंशन न लें; इन तरीकों से होगा खात्मा
नवाबी स्वाद का जादू: हैदराबादी बैंगन की सब्जी लंच-डिनर बनाएगी स्पेशल, हर बाइट में मिलेगा शाही स्वाद!
लटकती चर्बी से छुटकारा: पेट और बाजुओं की फैट ने बढ़ा दी टेंशन? इसे घटाने के हैं 10 असरदार उपाय
मिर्च पाउडर से तुरंत असर
जहां-जहां चींटियां दिखाई देती हैं, वहां काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें। इसकी तेज गंध और जलन चींटियों को तुरंत दूर भगा देती है और वे उस जगह से दूर रहने लगती हैं।
तेजपत्ता और लौंग रखें
किचन कैबिनेट, शेल्फ या खाने के डिब्बों के पास तेजपत्ता और लौंग रख दें। इनकी प्राकृतिक खुशबू चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, जिससे वे उन जगहों के आसपास नहीं आतीं।
साबुन वाला पानी स्प्रे करें
एक कप पानी में 1-2 चम्मच लिक्विड साबुन मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इसे सीधे चींटियों पर छिड़कें। यह उनकी बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें खत्म कर देता है।
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- मीठी चीजें हमेशा ढककर रखें
- किचन प्लेटफॉर्म को रोज साफ करें
- कूड़ेदान को समय-समय पर खाली करें
- घर की दरारों और छेदों को बंद करें
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)









