Logo
Ranbir Kapoor- Alia Bhatt : आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ वेकेशन पर गए थे। जो आज ही अपने नए साल की वेकेशन के बाद वापस लौटे है। वहीं ये कपल एयरपोर्ट पर अपनी लाडली राहा कपूर के साथ नजर आए।

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी उन स्टार्स में शामिल हैं, जो न्यू ईयर 2024 सेलिब्रेशन के लिए बाहर गए थे। वहीं आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ वेकेशन पर गए थे। जो आज ही अपने नए साल की वेकेशन के बाद मुंबई लौटे है। 

वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 25 दिसंबर को फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी बेटी राहा कपूर का फेस रिवील किया था। अब एक बार फिर ये कपल एयरपोर्ट पर अपनी लाडली राहा कपूर के साथ नजर आए। राहा कपूर की ये तस्वीरें अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिनपर कपल के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया 'राहा' का चेहरा, जानें नाम का धार्मिक महत्व  - Ranbir kapoor alia bhatt reveals daughter raha face first know what her  name means and numerological significance tviss

पापा रणबीर कपूर के गोद में नजर आईं राहा
दरअसल, राहा कपूर पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आईं। राहा के साथ पापा रणबीर कपूर काफी कूल अवतार में दिखे। जहां राहा ने पिंक हुडी पहना था तो वहीं रणबीर कपूर ने कैजुअल लुक के साथ हैट लगाई थी। इस दौरान राहा और रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी मौजूद थीं।

कैसे दिखती है राहा
राहा की तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनकी आंखों की खूब तारीफ करने में लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो अपने दादा ऋषि कपूर जैसी दिखती हैं। वहीं कई और लोगों का कहना है कि वो उनके जीन्स पूरी तरह से कपूर खानदान पर गए हैं। इसी वजह से उनकी आंखें भी राज कपूर और बुआ करिश्मा कपूर की तरह नीली हैं। 

रणबीर और आलिया का वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया को आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। वह जल्द ही जिगरा में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर को हाल ही मे रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया हैं।

5379487