Logo
फराह खान ने ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, फैंस से कहा - किसी भी तरह की अफवाहों पर नहीं करे भरोसा। शाहरूख के साथ ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कर चुकी हैं काम।

शाहरुख खान और फराह खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में आज भी इस फिल्म के लिए बेशुमार प्यार हैं। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और देशभक्ति का शानदार मेल देखने को मिला था।

हाल के दिनों में फिल्म के सीक्वल ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में काफी चर्चा थी। अब खुद फराह खान ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कब रिलीज होगी ‘मैं हूं ना 2’? 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में फराह खान ने साफ कहा कि ‘मैं हूं ना 2’ से जुड़ी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। उन्होंने कहा, “इन सभी अफवाहों पर विश्वास न करें।” उन्होंने ने साफ कर दिया कि फिलहाल वो शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना 2’ बनने की कोई प्लानिंग नहीं कर रहीं है। 

आपको बता दें कि साल 2004 में रिलीज हुई ‘मैं हूं ना’ फराह खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख खान ने मेजर राम का किरदार निभाया था। उनके साथ जायेद खान, अमृता राव, सुनील शेट्टी और सुष्मिता सेन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 

शाहरुख-फराह की हिट जोड़ी

फराह खान और शाहरुख खान ने अब तक तीन फिल्मों में साथ काम किया हैं ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’। फराह की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ साल 2014 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

फराह जल्द करेंगी निर्देशन में वापसी

हाल ही में अपने व्लॉग में फराह खान ने संकेत दिया था कि वह जल्द ही निर्देशन में वापसी करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के कॉलेज जाने के बाद वह नई फिल्म शुरू करेंगी और हो सकता हैं कि इस साल के अंत तक इसकी शुरुआत हो जाए।

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिका में होंगे।
 

5379487