Logo
Cannes 2024: 14 मई से 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो गई हैं। इसी बीच पहली भारतीय एक्ट्रेस की कान्स 2024 के रेड कार्पेट से तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दीप्ति साधवानी ने अपना जलवा दिखाया है।

Cannes 2024: मंगलवार 14 मई से 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो गई हैं। वहीं इस बार भारत से कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। जिसमें बॉलीवुड की जानी एक्ट्रेस 'हीरामंडी' फेम बिब्बोजान उर्फ अदिति राव हैदरी, ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम लिस्ट में है। इनके अलावा इस बार भारत से कियारा आडवाणी और शोभिता धुलिपाला, दीप्ति साधवानी जैसे एक्ट्रेस पहली बार डेब्यू करेंगे।

 दीप्ति साधवानी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल दिखाया जलवा
इसी बीच पहली भारतीय एक्ट्रेस की कान्स 2024 के रेड कार्पेट से तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस और सिंगर दीप्ति सधवानी ने अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस ऑरेंज कलर का फर्र वाला गाउन पहने रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा दिखाया है। 
 



आरेंज स्लिट फर्र गाउन पहने नजर आईं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवस 2024 की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान दीप्ति आरेंज स्लिट फर्र गाउन पहने नजर आईं। एक्ट्रेस गाउन का फर्र वेल बेहद लंबा है। लेकिन एक्ट्रेस काफी खूबसरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैंगिंग डायमंड ईयरिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट से कंप्लीट किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज शेड के साथ डार्क आइमेकअप किया था। हलांकि, एक्ट्रेस ने अपनी लिप शेड को ग्लोसी और लाइट रखा था। इस फोटो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

दीप्ति सधवानी वर्कफ्रंट 
आपको बता दें, दीप्ति सधवानी कई टीवी शोज, फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'हास्य सम्राट' जैसे शोज में नजर आई हैं। वहीं एक्ट्रेस 'नजर हटी दुर्घटना घटी' और 'रॉक बैंड पार्टी' फिल्म में काम किया है। दीप्ति एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं और उन्होंने कई हरियाणवी गाने भी गाए हैं। 

5379487