haribhoomi hindi news
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर गिट्टी लेने के लिए डिंडोरी के करंजिया क्षेत्र से पौनी क्रेशर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रॉली में सवार सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही करनपठार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। शुरुआती जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

7