haribhoomi hindi news
भोपाल में 22 वर्षीय BTech छात्र ने जहर खाकर जान दी। मरने से पहले दोस्त को कॉल कर दी जानकारी, प्रेम प्रसंग की आशंका।

भोपाल के टीटी नगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बीटेक की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि, उसने इस कदम के बाद खुद अपने दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, छात्र ने जैसे ही अपने दोस्त को पूरी बात बताई उसने छात्र के परिजनों से सम्पर्क किया। परिजनों और दोस्तों ने इलाके में उसकी तलाश की और उसे अस्पताल में भर्ती किया। छात्र का नाम हिमांशु लोवंशी है। उसने बताया था कि, वि हबीबगंज क्षेत्र के पास है। 

नर्मदा अस्पताल में किया था भर्ती
दोस्त को कॉल कर हिमांशु ने कहा था कि, उसने जहर खा लिया है और घर पहुंच जाएगा। हालांकि उसके परिजन और दोस्त उसे ढूंढते हुए उसके पास पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती किया। नर्मदा अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। रविवार सुबह उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि, आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग है। मृतक छात्र का मोबाईल सीज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। 

एकलौटा बेटा था हिमांशु
हिमांशु लोवंशी अर्जुन नगर का रहने वाला है। वह टीआईटी कॉलेज से बैठक कर रहा था। इस साल वह सेकेंड ईयर में था। उसके कोई भाई-बहन नहीं है। अपने माता-पिता की वह एकलौती संतान था। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिवार सदमें में है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

7