Akshay Kumar On Trolling: फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने अब चार साल बाद चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने नकली मूंछ के इस्तेमाल पर सफाई देते हुए फैंस से माफी भी मांगी।
अक्षय कुमार को साल 2022 में आई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में उनके लुक को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। खासकर उनकी नकली मूंछ दर्शकों को पसंद नहीं आई थी, जिस पर अब उन्होंने खुलकर बात की है।
क्यों लगानी पड़ी नकली मूंछ?
अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म की कहानी के हिसाब से एक खास तरह की मूंछ जरूरी थी, जो वह खुद नहीं उगा सकते थे। उन्होंने कहा, “वैसी मूंछ मेरे चेहरे पर नहीं आ सकती थी, इसलिए नकली मूंछ का सहारा लेना पड़ा।”
पसंद नहीं आया तो माफी

अक्षय ने माना कि अगर दर्शकों को उनका लुक पसंद नहीं आया, तो वह इसके लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी को वो लुक अच्छा नहीं लगा तो मैं माफी मांगता हूं।”
एक्टर ने यह भी बताया कि वह एक साथ कई फिल्मों पर काम करते हैं, ऐसे में हर किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करना आसान नहीं होता। दाढ़ी या मूंछ बढ़ाने में समय लगता है, जिससे दूसरे प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ता है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म
करीब 220 करोड़ के बजट में बनी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने करीब 90 करोड़ की कमाई की और इसे फ्लॉप माना गया।
‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह भी पढ़े- 'किंग' के बाद शाहरुख खान का बड़ा धमाका! एटली के साथ फिर बनाएंगे 'जवान 2? जानें बड़ी खबर










