उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी आज भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस और सामरिक कौशल की गवाह बन रही है, यहां भारतीय वायु सेना के सबसे घातक लड़ाकू विमानों का भव्य युद्धाभ्यास शुरू हो गया है।
इस अभ्यास के लिए कूरेभार स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी को पूरी तरह से वायु सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया है, सुरक्षा के लिहाज से एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर आम वाहनों की आवाजाही को रोककर रूट डायवर्ट किया गया है, यह अभ्यास न केवल वायु सेना की तैयारियों को परखने के लिए है बल्कि आपात स्थिति में एक्सप्रेसवे के रनवे के रूप में उपयोग की क्षमता को भी दर्शाता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जगुआर लड़ाकू विमान उतरा, यहां भारतीय वायु सेना (IAF) ने टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। pic.twitter.com/gN5PN9Ztso
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
इस एयर शो में वायु सेना के बेड़े में शामिल राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और जगुआर जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं, फाइटर जेट्स द्वारा आसमान में किए जा रहे रोमांचक करतबों को देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।
Sultanpur, Uttar Pradesh: Indian Air Force conducts 'touch-and-go' aircraft operations and emergency landing drills on the Purvanchal Expressway pic.twitter.com/PTqieQIpVg
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
युद्धाभ्यास के दौरान विमानों ने 'टच एंड गो' ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें विमान रनवे को छूते ही फिर से आसमान की ऊंचाइयों में ओझल हो गए, इसके साथ ही परिवहन विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वायु सेना की लॉजिस्टिक ताकत का अहसास कराया।
Sultanpur, Uttar Pradesh: Indian Air Force conducts touch-and-go aircraft operations and emergency landing drills on the Purvanchal Expressway pic.twitter.com/KrJ31jnoXt
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
वायु सेना के इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों में एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ की प्रक्रिया को पुख्ता करना है, अभ्यास के दौरान फाइटर जेट्स ने अत्यंत कम ऊंचाई पर उड़ान भरी और आपातकालीन लैंडिंग की बारीकियों का बारीकी से अभ्यास किया, वायु सेना के अधिकारी और टेक्निकल टीमें ग्राउंड पर मौजूद रहकर हर एक मूवमेंट की निगरानी कर रही हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरबस C295 विमान उतरा, यहां भारतीय वायु सेना (IAF) ने टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2026
यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय एक वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए आयोजित किया जा… pic.twitter.com/nybYN9NWV2
इस रिहर्सल से यह सिद्ध हो गया है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे केवल सफर के लिए ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में भी एक अहम भूमिका निभा सकता है।
सुलतानपुर में हो रहे ये एयर शो आज दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है, पहली शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी जिसमें दिन की रोशनी में विमानों की दृश्यता और लैंडिंग का अभ्यास होगा, वहीं दूसरी शिफ्ट शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित की गई है जो बेहद खास होने वाली है।
रात के अंधेरे में विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ का यह रिहर्सल वायु सेना की 'नाइट ऑपरेशन' क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा, शाम के समय फाइटर जेट्स की आफ्टरबर्नर की आग और उनकी आवाज पूरे इलाके में रोमांच पैदा कर रही है।










