haribhoomi hindi news
बस्ती में प्रेमी की धमकी से डरे दरोगा दूल्हे ने बारात लाने से मना किया, तो वधू पक्ष ने प्रेमी से ही बेटी की शादी करा दी, इलाके में यह फिल्मी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बन गई है जहाँ ऐन वक्त पर दूल्हा ही बदल गया, दरअसल एक दरोगा जी की बारात लड़की के दरवाजे पर पहुँचने वाली थी, परिवार वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारी कर चुके थे, लेकिन तभी खबर आई कि दरोगा जी बारात लेकर नहीं आएंगे, इस खबर ने वधू पक्ष के पैरों तले जमीन खिसका दी, चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर सब कुछ तय होने के बाद दरोगा जी ने कदम पीछे क्यों खींच लिए।

​बारात न आने के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली निकली, पता चला कि दुल्हन के प्रेमी ने दरोगा दूल्हे को फोन पर जान से मारने की धमकी दे दी थी, प्रेमी का साफ कहना था कि अगर बारात गाँव में आई तो अंजाम बहुत बुरा होगा, एक पुलिस अधिकारी होने के बावजूद दूल्हा इस कदर डर गया कि उसने अपनी और बारातियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए शादी ही कैंसिल कर दी, दरोगा के इनकार के बाद वधू पक्ष की सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी और हर तरफ सन्नाटा पसर गया था।

​जब बारात नहीं आई और शादी टूटने की कगार पर पहुँच गई तो दुल्हन के प्रेमी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया, उसने पंचायत और परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, माहौल की गंभीरता को देखते हुए और बेटी का घर बचाने के लिए परिवार वाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए, इसके बाद बिना किसी तामझाम के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी और उसे अपनी दुल्हन बना लिया, गाँव में अब यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि जो हिम्मत दरोगा जी नहीं दिखा पाए वह एक आशिक ने दिखा दी।

​इस पूरी घटना के बाद इलाके के लोग दरोगा दूल्हे की कायरता और प्रेमी की हिम्मत की तुलना कर रहे हैं, पुलिस विभाग में भी इस बात को लेकर सुगबुगाहट तेज है कि आखिर वर्दी वाला दूल्हा एक धमकी से इतना कैसे डर गया, फिलहाल यह अनोखी शादी अब बस्ती की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक वायरल हो रही है, दुल्हन के परिवार ने राहत की सांस ली है कि अंततः उनकी बेटी की विदाई हो गई, चाहे दूल्हा वह न रहा हो जो पहले तय किया गया था।

7