Parth Samthaan: सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पार्थ समथान भी कुछ समय से ट्रोलिंग का बुरी तरह शिकार हो रहे हैं, जिसके चलते अब एक्टर ने बड़ा कदम उठाया है। पार्थ ने हाल ही में सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर गंदी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया।
पार्थ ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
21 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पार्थ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कुछ फर्जी या “बॉट” अकाउंट्स के जरिए लगातार उन पर और उनके परिवार पर आपत्तिजनक कमेंट्स की जा रही हैं। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह के हमले बेहद चौंकाने वाले और दुखद हैं।

पार्थ ने यह भी संकेत दिया कि उन्हें अंदाजा है कि इसके पीछे कौन हो सकता है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम लेना उचित नहीं समझा। उनका कहना था कि बिना वजह विवाद बढ़ाने से बेहतर है कि वह खुद को इस माहौल से दूर रखें।

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने फिलहाल सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी ऊर्जा साइबर क्राइम में शिकायत करने के बजाय अपने काम और निजी जीवन पर ध्यान देना चाहते हैं।
पार्थ समथान का व्रक फ्रंट
काम की बात करें तो पार्थ इन दिनों टीवी शो 'सेहेर होने को' है में ‘माहिद’ का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में उनके साथ माही विज और कनिका माहेश्वरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
इससे पहले पार्थ को 'कसौटी जिंदगी की 2' में एरिका फर्नांडिस के साथ देखा गया था, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। वहीं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूथ-आधारित शो 'कैसी हैं ये यारियां' से की थी, जिसमें उनका किरदार ‘मानिक मल्होत्रा’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया।









