haribhoomi hindi news
Jawan 2: ‘जवान’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि शाहरुख खान और एटली एक बार फिर साथ आ सकते हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Jawan 2 Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 2023 की फिल्म जवान ब्लॉकबस्टर हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्डतोड़ रहा। अब एक बार फिर बादशाह खान बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। फिल्म जवान के सीक्वल को लेकर नई खबरें सामने आ रही हैं, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक एटली और शाहरुख खान जल्द ही ‘जवान 2’ के लिए फिर से साथ आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम चल रहा था और हाल ही में इसे फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘किंग’ के बाद शुरू होगी ‘जवान 2’ की तैयारी
एक मीडिया को मिले सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म किंग की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘जवान 2’ पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

Jawan movie
Jawan movie

विलेन को लेकर बड़ा प्लान
पहली ‘जवान’ में साउथ स्टार विजय सेतुपति ने दमदार विलेन की भूमिका निभाई थी। अब खबर है कि सीक्वल के लिए मेकर्स एक बड़े साउथ सुपरस्टार को खलनायक के रूप में कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। इससे फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो सकता है।

‘जवान’ का कलेक्शन
2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दुनियाभर में लगभग 1100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे और उनके साथ नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे। वहीं दीपिका पादुकोण का खास कैमियो भी चर्चा में रहा।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इतना ही नहीं, इसे राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान भी मिला, जहां शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, यह उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सुहाना खान अपना थिएटर डेब्यू करेंगी। साथ ही अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

7