अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, जूटमिल क्षेत्र की वार्ड 31 की भाजपा पार्षद त्रिनिशा चौहान और उनके भाई पर देर रात जानलेवा हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
असामाजिक तत्वों ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, पार्षद त्रिनिशा चौहान अपने भाई और अन्य लोगों के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थीं, तभी चांदनी चौक के पास घात लगाए असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पार्षद के भाई समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायगढ़ जिले के जूटमिल क्षेत्र में भाजपा पार्षद त्रिनिशा चौहान और उनके भाई पर जानलेवा हमला। घटना के विरोध में भाजपा पार्षदों का सिटी कोतवाली में प्रदर्शन। @RaigarhDist #Chhattisgarh @BJP4CGState pic.twitter.com/6F5qwZqrXQ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 22, 2026
सभी ने किया जमकर विरोध
घटना के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महापौर, नगर निगम सभापति और भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। सभी जनप्रतिनिधि नगर निगम कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।
रायगढ़ जिले के जूटमिल क्षेत्र में भाजपा पार्षद त्रिनिशा चौहान और उनके भाई पर जानलेवा हमला। घटना के विरोध में भाजपा पार्षदों का सिटी कोतवाली में प्रदर्शन।@RaigarhDist#Chhattisgarh@BJP4CGState pic.twitter.com/AWYpf3c6oX
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 22, 2026
सिटी कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपाई
भाजपा पार्षदों का आरोप है कि, शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










