haribhoomi hindi news
जंगलों में महुआ बीनने जा रहे ग्रामीण लगातार जंगली जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब महुआ बीनने जंगल जाना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में इस बार महुआ सीजन कई परिवारों के लिए दुखद साबित हो रहा है। जंगलों में महुआ बीनने जा रहे ग्रामीण लगातार जंगली जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं, जिससे गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। जिसमें अभी तक 2 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है।

जंगली बिल्ली के हमले से महिला की मौत
बताया जा रहा है कि महिला जंगल में महुआ बीनने गई थी, तभी उस जंगली बिल्ली ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, बलरामपुर जिले में भालू के हमले से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरिया जिले में महुआ बीनने गए 1 बुजुर्ग पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया, इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने वन विभाग से की अपील
लोगों का कहना है कि अब महुआ बीनने जंगल जाना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। महुआ सीजन में हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल जाते हैं, लेकिन इस बार घटनाओं में बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7