haribhoomi hindi news
Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 29 वीं मंजिल से गिरकर 65 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक बुजुर्ग महिला की 29 वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला सीधा कार की छत पर गिर गई थी, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान वसुंधरा सेक्टर 15 की रहने वाली 65 साल की फूलमती के तौर पर हुई है। पूरा मामला इंदिरापुरम के अहिंसाखंड स्थित ट्राइन टावर सोसाइटी का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने बेटे के साथ वसुंधरा सेक्टर 15 में रहती थी।

शादी की सालगिरह के आई थीं बेटी के घर 

लेकिन बीती 19 अप्रैल को बेटी की शादी की सालगिरह थीं, जिसे मनाने के लिए फूलमती अपनी बेटी के घर ट्रायन टावर सोसायटी आई हुई थीं। अचानक इस हादसे से दोनों परिवारों के बीच शोक माहौल है। हालांकि इस घटना ने एक संदेह भी पैदा कर दिया है कि महिला ने खुद गिरी थी, या इस घटना के पीछे कुछ और वजह है।  

पुलिस पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे महिला 29 वीं मंजिल से नीचे सीधा कार पर गिरी थीं। तेज आवाज होते ही सिक्योरिटी गार्ड अलर्ट हो गए, और मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा महिला का शव  कार की छत पर पड़ा हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई। पुलिस ने मौके  पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

परिजन ने पोस्टमार्टम के लिए किया था मना

मृतका के परिजन का कहना है कि पति की मौत के बाद से फूलमती को मानसिक तनाव मे थी, हालांकि दूसरे पहलुओं से भी मामले की जांच की जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि परिवार वालों ने पहले महिला का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था, लेकिन समझाने के बाद वह मान गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

7