haribhoomi hindi news
Delhi Murder Case: दिल्ली में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने का शक घर के नौकर पर है।

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़े आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी का शव उसके ही घर में मिला है। इस वारदात की वजह से दक्षिणपूर्वी दिल्ली में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को शक है कि अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और शुरुआत में शक उस नौकर पर किया जा रहा है, जिसे हाल ही में नौकरी से निकाला गया था।

22 अप्रैल को ईस्ट ऑफ कैलाश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक आईआरएस अधिकारी के घर में ही उसकी बेटी की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अधिकारी के घर से उसकी बेटी का शव मिला। पुलिस को शक है कि मृतिका की हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल चार्जर लड़की के शव के पास ही रखा था।

घर में अकेली थी अधिकारी की बेटी 

पुलिस के अनुसार, परिवार के लोगों का कहना कि बेटी का शव संदिग्ध हालातों में घर के अंदर मिला, जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआत जांच मे पुलिस को संकेत मिले हैं कि पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर उसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। परिजनों को कहना कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय लड़की घर में अकेली थी। मृतक लड़की पेशे इंजीनियर थी और फिलहाल यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

नौकर पर शक

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने का शक उसी घर के नौकर पर है। जिसे लगभग एक महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। पुलिस के अनुसार, फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

7