कलर्स पर जल्द आएगा ''नागिन 3'', सीरियल कहानी को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा
टीवी इतिहास का सबसे फैमस शो ''नागिन'' का तीसरा पार्ट ''नागिन 3'' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। इस बार इस शो की कहानी से लेकर स्टार कास्ट सभी में बदलाव है।

टीवी इतिहास का सबसे फैमस शो 'नागिन' का तीसरा पार्ट 'नागिन 3' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। इस बार इस शो की कहानी से लेकर स्टार कास्ट सभी में बदलाव है।
'नागिन 1' और 'नागिन 2' में जहां दर्शकों का मनोरंजन 2 नागिनों ने किया तो वही इस बार दर्शकों का मनोरंजन 3 नागिन करेंगी। पार्ट-1 और पार्ट -2 में मोनी राय और अदा खान ने नागिन बनकर लोगों को डराया था और लोगों के दिलों पर राज किया था।
'नागिन 3' में दर्शकों को 3 नागिन देखने को मिलेंगी। इस बार नागिन के रुप में करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी हैं। इन दोनों का लुक तो पहले ही रिलीज किया जा चुका है। पर तीसरी नागिन सुरभि ज्योतिका नागिन लुक आज सामने आया है।
एकता कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सुरभि ज्योति का लुक शेयर किया। जिसमें सुरभि ज्योति नागिन बनकर अपनी नीली आंखों से दुश्मनों को डरा रही है। सुरभि ज्योति का यह पोस्टर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
नागिन की कहानी इस बार एक अलग तरह के बदले की होगी। एकता कपूर के अनुसार इस बार नागिन पांच लोगों से बदला लेते हुए नजर आएंगी। ये एक प्रकार से बदले की कहानी है, जहां एक लड़की पांच लोगों से बदला लेती हुए नजर आएंगी क्योंकि उन लोगों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी। नागिन 3 में रजत टोकस भी अहम रोल में नजर आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App