Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे अब तक लड़ चुके हैं इन सुपरस्टार्स का केस, जानिए पूरी डिटेल्स

Mumbai Cruise Drugs Case: बॉलीवुड के किंग खान ने अपने बेटे आर्यन खान के लिए वकील सतीश मानशिंदे को अपॉइंट किया है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन का केस लड़ रहे सतीश मानशिंदे बॉलीवुड के जानेमाने वकील है। सतीश अबतक कई हाई प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं जिनमें संजय दत्त, सलमान खान और रिया चक्रवर्ती जैसे केस के नाम शामिल है।

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे अब तक लड़ चुके हैं इन सुपरस्टार्स का केस, जानिए पूरी डिटेल्स
X

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड के किंग खान (King Khan) ने अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के लिए वकील सतीश मानशिंदे (Satish Manshinde) को अपॉइंट किया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन का केस लड़ रहे सतीश मानशिंदे बॉलीवुड के जानेमाने वकील है। सतीश अबतक कई हाई प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं जिनमें संजय दत्त, सलमान खान और रिया चक्रबर्ती जैसे केस के नाम शामिल है।


सतीश मानशिंदे ने बतौर वकील अपने करियर की शुरुआत फेमस दिवंगत वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) के अंडर में साल 1983 में की थी। सतीश ने दस साल तक जेठमलानी के अंडर रह कर वकालत के गुण सीखे थे। इस दौरान मानशिंदे ने नागरिक और आपराधिक कानून की प्रैक्टिस की और राजनेताओं, एक्टर्स और अन्य बड़ी हस्तियों के मामलों को संभाला था। मानशिंदे का नाम सामने तब आया जब उन्होंने साल 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट मामले में संजय दत्त (Sanjay Dutt) को जमानत दिलायी। इसके बाद मानशिंदे हाईफाई केस के लिए बॉलीवुड की पहली पसंद बन गए। उन्होंने साल 2002 में हिट एंड रन मामले में सलमान खान (Salman Khan) का केस लड़ा था और उन्हें जमानत भी दिलाई थी। बाद में इस केस में सलमान खान को कोर्ट ने बरी कर दिया था। इसके साथ ही मानशिंदे पिछले साल के सबसे चर्चित केस सुशांत मर्डर केस (SSR Murder Case) से सामने आए ड्रग केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) का भी केस लड़ रहे हैं। फिलहाल रिया और उनके भाई जमानत पर बाहर हैं।


मुंबई के एक मेन सेलिब्रिटी वकील होने के नाते सतीश मानशिंदे की फीस भी काफी मोटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश केस लड़ने के लिए अपने क्लाइंट से एक दिन के 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। बता दें कि रविवार को मुंबई से गोवा की तरफ जा रहे एक क्रूज में रेव पार्टी चल रही थी, जिस के बारें में टिप मिलने के बाद एनसीबी (NCB) ने इस पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से 15 घंटो तक चली लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने आर्यन के साथ इस मामले में अरबाज मरचेंट और मुनमुन धमेचा को रविवार को ही किला कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने इन तीनों को एक दिन की एनसीबी रिमांड पर भेज दिया।

और पढ़ें
Next Story