Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की शादी का वीडियो आया सामने, फेरों के दौरान दिखा शादी का माहौल

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने मदालसा शर्मा से हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। लेकिन अब शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के फेरों की वीडियो सामने आ रहा हैं।

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की शादी का वीडियो आया सामने, फेरों के दौरान दिखा शादी का माहौल
X

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने मदालसा शर्मा से हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। लेकिन अब शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के फेरों का वीडियो सामने आ रहा हैं।

महाक्षय चक्रवर्ती और मदालसा शर्मा का शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं।

बता दें कि एक भोजपुरी अभिनेत्री ने महाक्षय और उनकी मां योगिता बाली पर रेप और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया था। पीड़िता की महाक्षय से साल 2015 में मुलाकात हुई थी।

पीड़िता का कहना था कि एक दिन महाक्षय ने उन्हें फिल्म में रोल दिलाने के बहाने एक फ्लैट पर बुलाया था। जिसके बाद महाक्षय ने धोखे से उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के विरोध करने पर महाक्षय ने उससे शादी करने का वादा किया। जिसके बाद दोनों के बीच तीन साल तक अफेयर रहा। जिसके बाद महाक्षय ने पीड़िता को गर्भपात की दवाईयां खिला दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story