सपना के शो में हुआ हंगामा, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश के चंबल के मुरैना में बुधवार को शो करने आई सपना चौधरी के साथ हुआ। ये शो दुबे मैरेज गार्डन में किया गया था जिसमें स्थानीय लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jan 2018 3:20 PM GMT
बिग बॉस सीजन-11 में हिस्सा ले चुकी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक शो मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सपना की एक झलक पाने को हजारों की भीड़ आई। भीड़ को संभालना जब बेकाबू हो गया, जब वो शो के लिए पहुची थी।
ये मामला मध्य प्रदेश के चंबल के मुरैना में बुधवार को शो करने आई सपना चौधरी के साथ हुआ। ये शो दुबे मैरेज गार्डन में किया गया था जिसमें स्थानीय लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई थी।
इसके साथ ही आस-पास की जगह से भी लोग आने लगें। तब भीड़ बेकाबू होकर हंगामा करने लगी। शो के दौरान जब बढ़ती भीड़ को रोका गया तब लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
लोग सपना चौधरी की एक झलक देखना चाहते थे लेकिन जब उनको रोकने की कोशिश की गई तो भीड़ ने जमकर बवाल काटा और पत्थरबाजी भी की। बाद में प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद जब लोग नहीं माने तो शो को बीच में ही रोकना पड़ा।
बता दें कि सपना चौधरी ने हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना–2’ के लिए एक गाना शूट किया था। यह फिल्म होली के बाद रिलीज होगी।
सपना की लोकप्रियता बिग बॉस के बाद देशभर में और बढ़ गई है, रही-सही कसर भोजपुरी फिल्मों में उनकी एंट्री ने कर दी है।
सपना ने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री को लेकर काफी उत्साहित नजर आयीं और कहा कि मेरे लिए हर ऑडियंस और स्टेज बराबर है। बिग बॉस के बाद मेरे फैंस और बढ़े है, तो मुझ पर जिम्मेवारियां भी बढ़ी हैं।
‘बैरी कंगना -2’ के एक शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कंप्लीट हो चुकी है और दूसरे शेड्यूल की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। फिल्म के लेखक-निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्री हैं।
इसे भी पढ़ें : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में एंट्री, करण जौहर की इस बड़ी फिल्म में करेंगी काम
फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन और काजल राघवानी के साथ आशीष सिंह बंटी, कुणाल सिंह, मनोज द्धिवेदी सपना चौधरी, शुभी शर्मा और अवधेश मिश्रा हैं। अब देखना यह है कि फिल्म रिलीज होने के बाद सपना का गाना भी जनता के सामने होगा। ऐसे में वे इस लोकप्रियता को किस तरह संभाल पाएंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story