Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Jaya Bachchan: नव्या नवेली नंदा ने नानी जया बच्चन के लिए पोस्ट की यादगार फोटोज, बताया रियल पावर हाउस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनकी नातिन नव्या ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा एक प्यारा नोट अपनी नानी के लिए लिखा है।

jaya bachchan granddaughter navya naveli nanda shared special post on nani birthday
X

जया बच्चन और नव्या नवेली नंदा।

Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के लिए 9 अप्रैल का दिन बेहद स्पेशल है। आज एक्ट्रेस ने 75 साल के उम्र के पड़ाव को छू लिया है। बिग बी की फैमिली में भी जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दे रहे हैं। दरअसल, साल 1948 में आज ही के दिन एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में जया भादुड़ी का जन्म हुआ था। उनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी एक लेखक और कवि थे।

जय बच्चन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी से लेकर बंगाली फिल्मों में अभिनय किया है। एक्टिंग में एक अलग मुकाम हासिल करने के बाद जया राजनीति में सक्रिय हो गई। अक्सर वह अपने बेबाक अंदाज में हर विषय पर टिप्पणी भी करती नजर आती हैं। बरहाल, बर्थडे के खास मौके पर जया की नातिन नव्या नवेली नंदा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है।

नव्या ने ऐसे किया अपनी नानी को बर्थडे विश

श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा के बारे में बता दें कि वो अपनी नानी के साथ कई विषयों पर व्हाट द हेल नव्या शो में बात कर चुकी हैं। इस शो से जया के कुछ बयानों पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। खैर, आज खुशी के मौके पर नव्या ने अपनी नानी को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। जया बच्चन की एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल, यह तस्वीर साल 1972 में आई फिल्म शोर की है, जिसमें जया के साथ मनोज कुमार भी नजर आए थे। इस तस्वीर में जया साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने डार्क सनग्लासेस और एक बैरेट पहनी हुई है।

नव्या ने जया बच्चन को बताया पावरहाउस

नव्या नवेली ने इस फोटो के साथ ही कैपश्न में लिखा कि हैप्पी बर्थडे नानी। आप असली पावरहाउस हो, जिसने पूरे परिवार को बांध कर रखा हुआ है। आई लव यू। इंस्टाग्राम पर नव्या का यह पोस्ट जबरदस्त चर्चा में आ गया है। गौर करने की बात है कि इससे पहले भी नव्या अपनी नानी के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी है, जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद भी किया है।


और पढ़ें
Sahil

Sahil

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। जर्नलिज्म मेरे लिए करियर के साथ ही एक अनूठा जुनून भी है। मैं बीते दो साल से अलग वेबसाइट्स के साथ काम कर चुका हूं। फिलहाल एक साल के करीब समय से हरिभूमि में बतौर सब एडिटर काम कर रहा हूं। पढ़ना, लिखना और नई जानकारियां जुटाना मेरे लिए एक सुखद यात्रा के समान है।


Next Story