Holi 2019 : जानिए क्या लगाकर खेलती हैं अनुष्का शर्मा होली
फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा भी होली का त्योहार पूरे उत्साह-उमंग के साथ सेलिब्रेट करती हैं। लेकिन वह कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखती हैं। अनुष्का होली कैसे मनाती हैं, साथ ही वह होली पर किन बातों का खासतौर पर ध्यान रखने को कहती हैं

त्योहार मनाना किसे पसंद नहीं होता, हर कोई अपने त्योहार बहुत खुशी-खुशी मनाता हैं। फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा भी होली का त्योहार पूरे उत्साह-उमंग के साथ सेलिब्रेट करती हैं। लेकिन वह कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखती हैं। अनुष्का होली कैसे मनाती हैं, साथ ही वह होली पर किन बातों का खासतौर पर ध्यान रखने को कहती हैं? बता रही हैं एक मुलाकात में।
आपके लिए होली का पर्व क्या मायने रखता है?
होली का त्योहार मुझे अच्छा लगता है, लेकिन होली पर जो लोग गलत तरीके से रंग खेलते हैं या होली जैसे पावन त्योहार का फायदा उठाकर दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, यह मुझे बहुत बुरा लगता है।
तो इसका मतलब क्या आप होली खेलने से परहेज करती हैं?
अरे नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मैं होली का त्योहार खूब एंज्वॉय करती हूं। होली पर मैं फुल धमाल के मूड में होती हूं। मुझे रंगों से होली खेलना बहुत पसंद है। मैं पूरे जोश के साथ होली पर डांस करती हूं, सबको रंग लगाती हूं, मिठाई वगैरह भी खाती हूं, होली पर मैं कोई परहेज नहीं करती।
क्या आप होली खेलने जाने से पहले कोई एहतियात बरतती हैं?
हां, बचपन से ही मैं इस बात का ख्याल रखती हूं, अपने चेहरे पर और पूरे शरीर पर बेबी ऑयल या कोई भी सॉफ्ट ऑयल लगा लेती हूं। बालों पर भी तेल की मालिश कर लेती हूं। इससे फायदा यह होता है कि होली का रंग स्किन पर डायरेक्ट अटैक नहीं करता, जल्दी से जल्दी छूट भी जाता है।
आपको होली पर कौन-सी बात नापसंद है?
मुझे होली पर एक बात बहुत अखरती है, वो यह कि कुछ लोग होली पर पेट एनिमल्स को भी रंग लगा देते हैं, जिससे इन्हें बहुत परेशानी से गुजरना पड़ता है। खासतौर से सड़क पर टहलने वाले डॉगी ना तो नहा सकते हैं और ना ही होली के रंग छुड़ा सकते हैं, इसलिए उनको इस वजह से बहुत तकलीफ होती है। लिहाजा मेरी लोगों से गुजारिश है कि होली पर खासतौर पर एनिमल्स को रंग ना लगाएं। अपनी होली की खुशी के लिए उनको परेशान ना करें।
होली का त्योहार क्या आप अनजान लोगों यानी अपने फैंस के साथ खेलना पसंद करती हैं?
नहीं, होली का त्योहार मुझे ही नहीं, हर लड़की को उन्हीं लोगों के साथ मनाना चाहिए, जिन्हें वो जानती हैं। क्योंकि होली में सबके चेहरों पर रंग लगा होता है, पता नहीं चलता कि कौन सही है, कौन गलत। इसी लिहाज से होली पर मैं अपने पहचान वाले लोगों के साथ ही रंग खेलना पसंद करती हूं।
क्या आप होली पर ठंडाई या भांग पीना पसंद करती हैं?
हां, होली पर ठंडाई पीने में मुझे बहुत मजा आता है। भांग नहीं लेती, क्योंकि भांग का नशा आसानी से नहीं उतरता। भांग के नशे में हम बहुत कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो हमें नहीं करना चाहिए।
क्या कोई ऐसी यादगार होली है, जो आप अभी तक ना भूल पाई हों?
हां, एक बार होली पर जब मैंने विराट को होली का रंग लगाया था, तो वह बहुत डर गए थे। उस वक्त उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर मुझे इतनी हंसी आई कि पूछिए मत। उस दौरान हम सिर्फ दोस्त थे, इसलिए मुझे उसकी फिरकी लेने में और भी ज्यादा मजा आ रहा था।
क्या आप बॉलीवुड होली पार्टी में जाना पंसद करती हैं?
ऑफकोर्स...। मुझे अगर होली सेलिब्रेशन के लिए कहीं से इनवाइट आता है तो मैं जरूर वहां होली खेलने जाती हूं। मैंने कई बॉलीवुड होली पार्टी अटैंड भी की हैं, जैसे शाहरुख के यहां। होली मनाने में यहां भी बहुत मजा आता है।
फिल्मों में जो होली सेलिब्रेशन दिखाया जाता है, उसकी शूटिंग के दौरान आप कैसा महसूस करती हैं?
वो तो बहुत ही ज्यादा तकलीफदेह होती है। क्योंकि होली का यह सीन सिर्फ एक दिन नहीं चलता, इसकी शूटिंग कई दिनों तक चलती है। उस दौरान हमें ना चाहते हुए भी रंगों में डूबा रहना पड़ता है। फिल्मों में जबर्दस्ती खुशी-खुशी होली खेलनी होती है, जो बहुत ही पकाऊ होती है।
होली के मौके पर आप अपने फैंस को क्या संदेश देना चाहेंगी?
सबसे पहले तो मैं सभी को होली की मुबारकबाद देना चाहूंगी। साथ ही कहना चाहूंगी कि होली का त्योहार पूरे जोश और खुशी के साथ मनाएं और सुरक्षित होली खेलें, सही रंगों का इस्तेमाल करें, जो बाद में तकलीफ ना दें। हैप्पी होली!
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Anushka Sharma Holi Holi 2019 Entertainment News Bollywood News Holi Bhojpuri Song Holi Song 2019 Holi Lokgeet Holi Best Lokgeet Holi Behtareen Lokgeet Lokgeet Lokgeet Best khesarilal lokgeet Latest Bhojpuri Song khesari song Khesari Lal Yadav holi song holi me ke boli Bhojpuri song BHOJPURI HOLI Song Bhojpuri Latest Bhojpuri Song khesari lal song Khesari Lal Yadav holi song holi me ke boli Bhojpuri song BHOJPURI HOLI Song Bhojpuri Top 5 holi song top five holi song best holi so