Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्वतंत्रता दिवस 2018: भारत की आजादी पर बनी थी ये पहली फिल्म, कोई नहीं तोड़ सका इसका रिकॉर्ड

15 अगस्त 2018 को भारत अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत को आजादी दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी।

स्वतंत्रता दिवस 2018: भारत की आजादी पर बनी थी ये पहली फिल्म, कोई नहीं तोड़ सका इसका रिकॉर्ड
X

15 अगस्त 2018 को भारत अपना 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत को आजादी दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी।

इसे भी पढ़ेः इस अभिनेता के प्यार में शराब तक पीने लग गई थीं मीना कुमारी, अस्पताल का बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे

भारत 15 अगस्त और पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। करीब 200 साल की अंग्रेजी हुकूमत के बाद भारत ने आजादी के पर खोले। नई सुबह की किरण निकली और देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बॉलीवुड ने भी भारत की आजादी पर कई फिल्में बनाई हैं। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। जिसमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और कहानियों को भारत की आजादी के लिए लड़ता दिखाया गया है।

बॉलीवुड में एक ऐसी ही फिल्म बनी थी जिसे 'आनंदमठ' नाम दिया गया। इस फिल्म में भारत का राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को भी पहली बार दिखाया गया। फिल्म को 1952 में रिलीज किया गया।

यह फिल्म बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवेल आनंदमठ पर ही आधारित है। इस फिल्म में भारत भूषण, गीता बाली, पृथ्वी राज कपूर, प्रदीप कुमार आदि कलाकार शामिल थे।

इसे भी पढ़ेः श्रद्धा कपूर से टूटा रिश्ता तो इस अभिनेत्री पर आया फरहान अख्तर का दिल! नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

फिल्म 'आनंदमठ' में भारत के शूरवीरों के बलिदान को दिखाया गया है। फिल्म में 18वीं शताब्दी में अंग्रेजी हुकूमत से लड़े गए क्रांतिकारियों की कहानी है। फिल्म में वंदे मातरम को भी गाया गया है।

महान क्रांतिकारी जैसे मंगल पांडे, भगत सिंह आदि इन सभी ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद करवाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story