Holi 2023: बॉलीवुड की इस फिल्म से शुरू हुआ था होली खेलने का ट्रेंड, क्या आप जानते हैं नाम
होली का जश्न मनाने को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की किस फिल्म में सबसे पहले होली को खेलते हुए दिखाया गया था।

Holi Special Bollywood Film: होली का त्योहार बेहद करीब आ गया है। लोगों के बीच इसका उत्साह भी खूब देखने को मिल रहा है। यह त्योहार ऐसा है, जिसे देशभर में लोग हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। होली की धूम आम लोगों के साथ ही सेलिब्रेटिज के बीच भी देखने को मिलती है। फिल्मों की एक खास बात होती है कि इनमें सभी त्योहारों और रीति रिवाजों को भी दिखाया जाता है। होली के पर्व को भी पुरानी से लेकर नई फिल्मों में भी खूब देखा गया है। आपको शायद ही इस बात की जानकारी होगी की हिंदी सिनेमा की किस फिल्म में सबसे पहले होली खेलते हुए दिखाया गया था। इसके बाद ही मूवीज में होली खेलने का ट्रेंड शुरू हुआ था।
इस फिल्म से शुरू हुआ था होली खेलने का ट्रेंड
ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के जमाने से ही होली का जश्न मनाने की शुरुआत फिल्मों में हो गई थी। अब अहम सवाल है कि आखिर वह कौन सी फिल्म है, जिसने फिल्मों में होली खेलने का ट्रेंड शुरू किया था। सस्पेंस खत्म करते हुए बता देते हैं कि साल 1940 में आई औरत फिल्म में सबसे पहले होली खेलते हुए दिखाया गया था। इसमें होली का जश्न तो देखने को जरूर मिला था, लेकिन इसमें रंगों की कमी देखी गई थी। हालांकि, फिल्मों में होली खेलने का ट्रेंड यहीं से शुरू हुआ था।
मदर इंडिया फिल्म में दिखी थी रंगीन होली
औरत फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी महबूब खान ने निभाई थी। इसकी कास्ट में उस समय के एक्टर्स सरदार अख्तर, सुरेंद्र, याकुब और कन्हैया लाल नजर आए थे। इतना ही नहीं, साल 1957 में इस फिल्म को एक बार फिर से भी बनाया था। इसका नाम मदर इंडिया रखा गया था, जो उस समय सुपरहिट साबित हुई थी। मदर इंडिया फिल्म से ही होली को रंगीन पर्दे पर दिखाने का ट्रेंड शुरू हुआ था। इसके बाद से तो आज तक भी फिल्मों में होली का जश्न दिखाने का ट्रेंड खूब देखने को मिलता है। लोगों ने बॉलीवुड फिल्मों में होली से जुड़े गानों को भी बेहद पसंद किया है। होली का सेलिब्रेशन करने के लिए भी लोग डीजे पर बॉलीवुड फिल्मों के होली स्पेशल गानों को चलाते हैं।