कानूनी पचड़े में फंसे सुनील ग्रोवर, धोखाधड़ी का केस दर्ज
सुनील अहमदाबाद में एक शो करने वाले थे जो कि अब उनके लिए एक मुसीबत बन गया है।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई तो आज सारा भारत जानता है। पर सुनील ग्रोवर अब एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं।
दरअसल 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने के बाद सुनील भारत के अलग अलग राज्यों में लाइव शोज परफॅार्म करने लगे हैं। अभी तक सुनील ने दिल्ली, वडोदरा और दुबई जैसी जगहों पर अपने शोज किए हैं।
इन शोज में उनके काम को काफी सराहा भी गया है पर 27 मई को सुनील अहमदाबाद में एक शो करने वाले थे जो कि अब उनके लिए एक मुसीबत बन गया है।
खबरों के मुताबिक अहमदाबाद के एक इवेंट ऑर्गनाइजर राजपाल शाह ने हाल ही में सुनील ग्रोवर और उनके शो ऑर्गनाइजर देवांग शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की शिकायत दर्ज की है।
मामला यह है कि सुनील ने पहले इवेंट ऑर्गनाइजर राजपाल शाह के साथ एक शो करने वादा किया था पर उन्होनें अब अपने कॉन्ट्रेक्ट का उल्लंघन करते हुए शो करने से मना कर दिया।
अब 27 को ही वो एक दूसरे इवेंट ऑर्गनाइजर के साथ उनका शो करने जा रहे हैं. राजपाल शाह का कहना है कि दूसरा इवेंट ऑर्गनाइजर उन्हें ज्यादा पेमेंट कर रहा है इसलिए वो उनका शो छोड़ रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App