शादी से पहले ही दीपिका ने रणवीर को लेकर उगला ऐसा सच, कहा- इस चीज से सैटिस्फाइड नहीं हूं
इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी, इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे और विलेन का रोल रणवीर सिंह ने निभाया था। फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिला।

इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी, इसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे और विलेन का रोल रणवीर सिंह ने निभाया था। फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिला।
लेकिन इसके बाद दीपिका ने कोई फिल्म साइन नहीं की। इस वजह से अटकलें लगाई जाने लगीं कि इस साल दीपिका एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, हमेशा साथ नजर आते हैं।
लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपना रिश्ता एक्सेप्ट नहीं किया। हाल ही में दीपिका रणवीर की शादी का कार्ड मीडिया और फैंस को मिला है। दोनों 14-15 नवबंर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बातचीत दीपिका पादुकोण से।
आपको नेम, फेम सब मिल चुका है, क्या अपनी जिंदगी से सैटिस्फाइड हैं?
हां, मैं अपनी जिंदगी से सैटिस्फाइड हूं। मैंने जितना सोचा भी नहीं था,उससे कहीं ज्यादा पा लिया है। हां, एक एक्ट्रेस के तौर पर अभी सैटिस्फाइड नहीं हूं। जब मैं अपने आस-पास देखती हूं तो लगता है कि एक्टिंग में अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।
आपने कभी खुलकर अपने रिश्तों पर बात नहीं की और न ही इन्हें छिपाया, इसके पीछे क्या वजह रही?
हम किसी बात को जब छिपाने की कोशिश करते हैं, तब वो गलत तरीके से सामने आती है। आप मीडिया वाले सब कुछ पता कर ही लेते हैं। यही वजह है कि मैं अपनी कोई भी बात सीक्रेट नहीं रखती हूं।
रणवीर सिंह की कौन-सी बात सबसे अच्छी लगती है?
वह बहुत ही ईमानदार इंसान हैं। हर किसी के इमोशन की कद्र करते हैं। सबको इज्जत देते हैं। मैं उनके साथ हमेशा खुश रहती हूं।
एक समय था जब आप डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। आज आप हालात से लड़ना सीख गई हैं, क्या ऐसा कह सकते हैं?
हां, आप ऐसा कह सकती हैं। अब मैं छोटी-छोटी बातों पर निराश नहीं होती, उनका सामना करती हूं। मैंने हालात से लड़ना सीख लिया है और साथ ही वक्त के साथ चलना भी सीख लिया है।
बॉलीवुड में कौन-सा एक्टर और कौन सी एक्ट्रेस आपको पसंद है?
अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में एक ऐसे शख्स हैं, जिनका नाम ही काफी है। इतने साल इंडस्ट्री में गुजारने के बाद भी वे ऐसे काम करते हैं, जैसे उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हो। उनकी यही बात मुझे बहुत इंस्पायर करती है। एक्ट्रेस में आलिया भट्ट पसंद हैं। उन्होंने अब तक जो फिल्में की हैं, वह सभी कमाल की हैं।
अब तक के करियर में आपने सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं की?
हम दोनों ही साथ में फिल्म करना चाहते हैं, लेकिन कुछ ना कुछ प्रॉब्लम आ जाती है। कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो मैं जरूर सलमान के साथ फिल्म करना चाहूंगी।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते शोषण के मामले पर दीपिका क्या सोचती हैं?
‘अगर किसी इंसान ने महिला का अपमान किया है तो उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए। गलत और गुनहगार जो भी हो, वह सजा का हकदार है।’
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Deepika Padukone Interview Deepika Padukione दीपिका पादुकोण Bollywood News Deepika Ravneer Marriage Date Deepika Padukone Wedding Dress Deepika Ravneer Latest NewsDeepika Ravneer Marriage Venue Deepika Ravneer Reception Date Deepika Ravneer Marriage Photos Deepika Ravneer Deepika Ravneer Engagement Photos Deepika Ravneer Movies Priyanka Nick Marriage Venue Priyanka Nick Engagement Photos Priyanka Nick Movies Priyanka Nick Marriage रणवीर सिंह प्रियंक�