अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया की थी भागकर शादी की प्लानिंग, फिर कुछ ऐसे हुई करण बुलानी संग शादी
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। प्रोड्यूसर रिया ने हाल फिलहाल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग सात फेरे लिए है। रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए शादी को लेकर के अपनी इच्छा के बारें में बताया है। रिया ने बताया है कि कैसे उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी करने की तैयारी की हुई थी।

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। प्रोड्यूसर रिया ने हाल फिलहाल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) संग सात फेरे लिए है। शादी की तारीख 14 अगस्त से ही चारों तरफ इस फिल्मीं जोड़ी की चर्चा हो रही है। अब शादी के बाद से ही एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन सोशल मीडिया पर खास एक्टिव हो गयी हैं। वह अपनी शादी के बाद से ही अपनी बहुत सारी करण संग अपनी फोटो शेयर कर रही हैं। इतना ही नहीं वह इन फोटोज को शेयर करने के साथ- साथ अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे भी कर रही हैं।
रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए शादी को लेकर के अपनी इच्छा के बारें में बताया है। रिया ने बताया है कि कैसे उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी करने की तैयारी की हुई थी। रिया ने अपने इस पोस्ट में शादी की कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज़ को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में रिया ने लिखा है, "मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहता थी। इसे पॉसिबल करने के लिए धन्यवाद।" रिया के इस पोस्ट पर कई सारे सेलेब्स ने रिएक्ट भी किया है।
आपको बता दें कि शनिवार को हुई रिया और करण की शादी के बाद दुल्हन के पिता अनिल कपूर ने सोमवार की रात को अपने रेसिडेंस पर एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। रिया कपूर-करण बूदानी शादी के रिसेप्शन में कपूर खानदान के सभी सदस्य और उनके करीबी दोस्त जैसे अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ, सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर, मोहित मारवाह, कुणाल रावल, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ और फराह खान जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस फंक्शन की फोटो फराह खान (Farah Khan Kunder) ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी के साथ ही फराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अनिल कपूर के झक्कास डांस की वीडियो को भी शेयर किया था।