Celebrity Kids Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं न्यासा देवगन, ग्लैमरस लुक से बनाती हैं दीवाना
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) आजकल अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्ख़ियों में है। आम तौर जब इस उम्र में बच्चे अपने पॉकेट मनी के लिए पेरेंट्स पर डिपेंड होते हैं वहीं न्यासा करोड़ों की मालकिन है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) आजकल अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्ख़ियों में है। आम तौर जब इस उम्र में बच्चे अपने पॉकेट मनी के लिए पेरेंट्स पर डिपेंड होते हैं वहीं न्यासा करोड़ों की मालकिन है। काजोल की लाडली ज्यादातर ग्लैमर की दुनिया से दूर रही हैं। उन्हें कई बार अपने माता-पिता के साथ पार्टियों या कार्यक्रमों में देखा गया है। क्या आप जानते हैं कि बोल्ड और खूबसूरत फोटोज से इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी न्यासा की नेट वर्थ कितनी है।
करोड़ों में है न्यासा का नेट वर्थ
रिपोर्ट्स कि माने तो काजोल की बेटी न्यासा देवगन पेशे से मॉडल है। वे अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरें वायरल भी होती है। न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फोटोज को फैंस जमकर पसंद करते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की माने तो न्यासा का नेट वर्थ 4 मिलियन डॉलर है। हिंदी करेंसी में यह आंकड़ा 30 करोड़ के करीब है।
अपनी बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया की फेवरेट बनी न्यासा
हाल ही में न्यासा की एक सेल्फी इंटरनेट पर वायरल हो रही है और फैंस का ध्यान खींच रही है। इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में न्यासा को लिफ्ट में मुस्कुराते हुए मिरर सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आजकल स्टार किड्स का दबदबा है। पिछले कुछ सालों में हमने कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में आते देखा है। जबकि कुछ बहुत सफल होते हैं, कुछ अपने सेलिब्रिटी माता-पिता की तरह सफल नहीं हो पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो फिल्मी दुनिया का हिस्सा न होने के बाद भी सोशल मीडिया के फेवरेट बन गए हैं।
फैशन आइकॉन बन चुकी है काजोल की लाडली
न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। 18 वर्षीय न्यासा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अजय और काजोल की लाडली बेटी सिंगापुर में अभी पढ़ाई कर रही है। वह अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए मुंबई आती हैं। न्यासा अपनी मां काजोल जितनी ही खूबसूरत हैं। आज कल न्यासा अपने फैशन, ड्रेसिंग सेंस और लुक की वजह से फैशन आइकॉन बन चुकी है।