Bipasha Bashu: बर्थडे गर्ल बिपाशा बसु ने बेटी देवी का वीडियो किया शेयर, कैप्शन ने जीत लिया फैंस का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की हैं, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। इसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ नजर आ रही है। क्या आपने देखी बिपाशा बसु की लेटेस्ट पोस्ट...

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु
Bipasha Bashu Video: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Bashu) के लिए 7 जनवरी का दिन बेहद खास है। इन दिनों बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बेटी देवी (Devi) के साथ समय व्यतीत कर रही है। आज एक्ट्रेस को उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए बेटी को अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट भी बताया है। आइए बिपाशा की वीडियो के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
बिपाशा ने बेटी का वीडियो किया शेयर
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम (Bipasha Bashu Instagram) पर बर्थडे के दिन एक खास वीडियो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी देवी के क्यूट पैरों पर किस करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को ईश्वर का बेस्ट गिफ्ट बताते हुए लिखा- 'भगवान ने मुझे सबसे अच्छा तोहफा मेरी बेटी के रूप में दिया है। इससे पहले भगवान ने मुझे खास तोहफा मेरे पति के तौर पर दिया था।' इसके बाद बिपाशा ने खुद को बेहद भाग्यशाली लड़की बताया है।
यहां पढ़ें: कभी सांवले रंग की वजह से ट्रोल होती थी बिपाशा बसु, आज बॉलीवुड ब्यूटी के तौर पर बना चुकी पहचान
बिपाशा की वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को चाहने वाले वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही इंस्टाग्राम पर कमेंट की बारिश होने लगी है। एक यूजर ने पोस्ट की सराहना करते हुए लिखा- 'माशाअल्लाह यह प्यार हमेशा यूं ही बरकरार रहे। वहीं, एक अन्य यूजर वीडियो को बेहद खूबसूरत बताया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी के लिए एक रोमांटिक बर्थडे पोस्ट शेयर की थी। दोनों के फैंस ने उनकी पोस्ट को भी बेहद पसंद किया था।