Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bigg Boss Finale से पहले सोशल मीडिया पर छाए दो कंटेस्टेंट, फैंस कर रहे विनर बनाने की मांग

बिग बॉस 16 के फिनाले पर हर किसी की निगाहें हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एमसी स्टेन छा गए हैं। बाकी कंटेस्टेंट की चर्चा भी खूब हो रही है। जानें आखिर किसके साथ फैंस का ज्यादा स्पोर्ट है।

bigg boss 16 finale mc stan fans demanding makers to make him winner shiv thackeray also in trend
X

शिव ठाकरे और एमसी स्टेन 

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस चाहते हैं... ये आवाज अब अगले सीजन में ही सुनने को मिलेगी। बिग बॉस 16 का आज ग्रेंड फिनाले है और दर्शकों के बीच एक खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। यूजर्स ने तो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए तमाम कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। एक तरफ फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कौन bigg boss की ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी अपने घर लेकर जाने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एमसी स्टेन के फैंस ने एक खास मांग भी कलर्स टीवी और शो प्रोड्यूसर से कर दी है। आइए बताते हैं कि फैंस की स्पोर्ट किसके पलड़े में ज्यादा है।

शिव ठाकरे के वीडियो की खूब चल रही चर्चा

प्रियंका चौधरी का नाम विनर के तौर पर बीते कई दिनों से देखा जा रहा है। ऐसे में एमसी स्टेन के फैंस भी एक्टिव हो गए हैं। ट्विटर पर यूजर्स कारण बताते हुए डिमांड कर रहे हैं कि एमसी स्टेन को बिग बॉस विनर क्यों बनाना चाहिए। इसके अलावा शिव ठाकरे की तो विनर बनने वाली बिग बॉस मराठी की वीडियो छाई हुई है। इन सभी चीजों को एक साथ देखने के बाद फैंस फिर से दुविधा में फंस गए हैं कि विनर आखिर कौन बनेगा। इस सवाल का जवाब इतनी जल्दी देना थोड़ी जल्दबादी का एहसास करा सकता है। किसी भी तरह का अनुमान लगाने से पहले एक बार देख लेना चाहिए कि मशहूर रैपर एमसी स्टेन के फैंस का क्या कहना है।


ट्विटर पर छाए एमसी स्टेन

एमसी के फैंस ने ट्विटर पर उनके नाम का ट्रेंड करवा दिया है। इस ट्रेंड का नाम है कि एमसी स्टेन ही जीतना मंगता। बीबी हाउस की पूरी जर्नी का उदाहरण देते हुए mc stan के फैंस बता रहे हैं कि विनर का असली हकदार उनका ही फेवरेट कंटेस्टेंट है। ध्यान से देखा जाए तो बात काफी हद तक ठीक भी लग रही है, क्योंकि बिग बॉस का विनर किसे बनाना है, यह फैसला जनता की वोटिंग के आधार पर ही होता है। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि स्टेन को वोट भी काफी मिले होंगे। खैर, थम जाएं फैंस फॉलोइंग के मामले में प्रियंका भी किसी से पीछे नहीं है। इतना ही नहीं, शिव ठाकरे को तो उनके फैंस विजेता ही मान चुके हैं। ट्विटर पर शिव के नाम का ट्रेंड भी चल रहा है कि बिग बॉस की ट्रॉफी शिव का इंतजार कर रही है। इतने कठिन मुकाबले के बीच किसके हाथ bigg boss winner का खिताब लगता है। यह देखना सच में दिलचस्प होने वाला है।


और पढ़ें
Next Story