आखिर क्यों अलिया भट्ट की फैन हुई भूमि पेंडणेकर
भूमि पेंडणेकर ने आलिया भट्ट के साथ किसी फिल्म में काम करके उन्हें भले ही करीब से ना देखा हो, लेकिन वह आलिया की जबर्दस्त फैन हैं। भूमि का कहना है, इतनी कम उम्र में आलिया ने एक एक्ट्रेस के रूप में जो कमाल कर दिखाया है, एक्टर्स को सालों लग जाते हैं।

भूमि पेंडणेकर ने आलिया भट्ट के साथ किसी फिल्म में काम करके उन्हें भले ही करीब से ना देखा हो, लेकिन वह आलिया की जबर्दस्त फैन हैं। भूमि का कहना है, इतनी कम उम्र में आलिया ने एक एक्ट्रेस के रूप में जो कमाल कर दिखाया है, एक्टर्स को सालों लग जाते हैं।
अगर मैं आज की हीरोइनों की बात करूं तो आलिया भट्ट मेरी फेवरेट हीरोइन हैं। मैंने करीबन उनकी हर फिल्म देखी है। हर फिल्म में आलिया कमाल ही करती हैं।हाल ही में रिलीज ‘गली ब्वॉय’ में भी आलिया ने अपना किरदार बहुत अच्छा निभाया है। वह देखने में बहुत भोली-भाली हैं। उनका चेहरा इतना मासूम है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कॉलेज या स्कूल गोइंग गर्ल हैं। लेकिन जब वो एक्टिंग करना शुरू करती हैं, सब आंखें फाड़े देखते रह जाते हैं।
मैं आलिया की एक्टिंग की सबसे ज्यादा कायल तब हुई, जब मैंने उनकी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ देखी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग बहुत ही मुश्किल थी। लेकिन जिस खूबसूरती से उन्होंने फिल्म में अपना किरदार निभाया, वो देखकर मैं उनकी एक्टिंग की कायल हो गई। इससे पहले भी ‘टू स्टेट्स’, ‘हाईवे’ जैसी फिल्मों में भी आलिया ने बहुत अच्छा काम किया है। इनफैक्ट उनकी हर फिल्म सबको चौंका देती है, उनका परफॉर्मेंस बहुत जबर्दस्त होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Bhumi Pednekar Alia bhatt Entertainment News Bollywood News Bhumi Pednekar new movie Bhumi Pednekar love life Bhumi Pednekar upcoming movie Bhumi Pednekar songs Bhumi Pednekar pictures Bhumi Pednekar new release Bhumi Pednekar hot video Bhumi Pednekar latest film alia bhatt alia bhatt new movie alia bhatt songs alia bhatt gully boy alia bhatt ranbir kapoor alia bhatt hot video alia bhatt affair alia bhatt birthday pictures