Bhojpuri Gana: निरहुआ और आम्रपाली के इन गानों ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, आखिर क्यों बार-बार देख रहे हैं फैंस
अपने अनोखे लिरिक्स और फुट-टैपिंग म्यूजिक के साथ भोजपुरी गाने फैंस के बीच तुरंत हिट हो जाते हैं। ऐसे कई हिट गानों के पीछे भोजपुरी सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की हिट जोड़ी का हाथ है। आलम यह है कि इनके पुराने गाने भी इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड करते हैं। फैंस गाने को बार बार देखते हैं और जमकर पसंद करते हैं।

अपने अनोखे लिरिक्स और फुट-टैपिंग म्यूजिक के साथ भोजपुरी गाने फैंस के बीच तुरंत हिट हो जाते हैं। ऐसे कई हिट गानों के पीछे भोजपुरी सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की हिट जोड़ी का हाथ है। आलम यह है कि इनके पुराने गाने भी इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड करते हैं। फैंस गाने को बार बार देखते हैं और जमकर पसंद करते हैं। आज हम बात करेंगे भोजपुरी इंडस्ट्री के इस सेंसेशनल जोड़ी द्वारा फिल्माए गानों की जो मौजूदा समय में यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। जब भी पर्दे पर ये जोड़ी एक साथ उतरती है तो फिल्म का सुपरहिट होना तय होता है।
एक गाना जो 2015 में रिलीज़ हुआ था वो अब यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। फिल्म 'राजा बाबू' के गाने का नाम 'बतावा गोरी कबले कभर लगाके ताकी' है। दिनेश लाल यादव के अलावा, फिल्म की स्टार कास्ट में मोनालिसा, आम्रपाली दुबे और सीमा सिंह शामिल थीं। म्यूजिक वीडियो को वेव म्यूजिक बैनर के तहत रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से इस गाने को 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की सबसे अच्छी बात निरहुआ और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री है।
वहीं 'निरहुआ' का एक और जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर 'करेला मन पट जाई' इंटरनेट पर लगातार छाया हुआ है। इस गाने पर 1 करोड़ 80 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बारिश में भीगती बोल्ड आम्रपाली दुबे का अंदाज लोगों को लुभा रहा है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक अंदाज ने फैंस को क्रेजी बना रहा है।
गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें इसलिए भी लगाई जाती है क्योंकि दोनों ने करीब 30 फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों की केमेस्ट्री काफी यूनिक है और इसलिए फैंस दोनों को एक साथ देखना पसंद करते हैं चाहे वह ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन।