एक्टर अरमान कोहली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया था मारपीट का आरोप
बॅालीवुड एक्टर और एक्स बिग बॅास कंटेस्टेंट अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पिछनले दिनों एक्टर अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
नीरु की सिकायत दर्ज कराने के साथ ही अरमान फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तर कर लिया है। पीड़िता ने अरमान कोहली पर कथित रूप से हाथापाई करके उनको गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है।
मुंबई पुलिस ने अभिनेता अरमान कोहली के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। एक्टर अरमान कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड साल 2015 से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।
अरमान और उनकी गर्लफ्रेंड की मुलाकात उनके एक दोस्त के जरिए हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। आपको बता दें कि इससे पहली भी अरमान पर अपनी गर्लफेंड से हाथापाई करने का आरोप लगा चुका है। अरमान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता से भी मारपीट करने का आरोप लगा था।
दरअसल, अरमान और मुनमु साल 2008 से एक दूसरे के साथ थे। इसके बाद अरमान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा के साथ भी जुड़ा था, लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनो का ब्रेकअप हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App